फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   500 bed hopital will be in Hisar, CM inspection

ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल परिसर में बनेगा 500 बेड का अस्थायी अस्पताल

Tue, 27 Apr 2021 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
500 bed hopital will be in Hisar, CM inspection
हिसार में 500 बेड के अस्पताल को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते सीएम मनोहर लाल। - फोटो : Hisar
हिसार। कोरोना महामारी को देखते हुए डीआरडीओ 500 बेड का अस्थायी अस्पताल शहर के ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल परिसर में बनाएगा। इस अस्पताल को ऑक्सीजन की आपूर्ति जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) की तरफ से की जाएगी। सोमवार को हिसार पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों के साथ साइट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जेएसएल के ऑक्सीजन प्लांट का भी दौरा किया। बता दें कि अभी हाल ही में डीआरडीओ ने हिसार में 500 बेड के अस्थायी इमरजेंसी कोविड अस्पताल बनाए जाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जल्द आगामी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रधान सचिव वी उमाशंकर, इंजीनियर इन चीफ निहाल सिंह, हिसार मंडलायुक्त चंद्रशेखर, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, जिंदल स्टेनलेस से एमडी अभ्युदय जिंदल व यूनिट हेड वीके बिंदलिश आदि से 500 बेड का अस्पताल स्थापित किए जाने की दिशा में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस अस्पताल को जल्द स्थापित करने की दिशा में आगामी कार्रवाई शुरू की जाए। मुख्यमंत्री ने बताया कि पानीपत में भी 500 बेड का ऐसा ही एक अस्पताल इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन रिफायनरी के परिसर में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनचर्या व खानपान का रखे विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे कोविड के समय में सभी सावधानियों का पालन करें, जो भी दिशानिर्देश या सूचनाएं उन्हें मिलती हैं, उनका पालन अवश्य करें। सावधानियों के साथ-साथ अपनी दिनचर्या व खानपान को लेकर भी विशेष ध्यान रखें। यदि किसी व्यक्ति को लक्षण महसूस होते हैं तो वह अपने स्तर पर दवा लेने की बजाय विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह लेकर अपना उपचार करवाएं।
जेएसएसल ने ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता बढ़ाई
इस दौरान मुख्यमंत्री ने जेएसएल के ऑक्सीजन प्लांट का भी दौरा किया। मुख्यमंत्री ने जेएसएल विनिर्माण प्रमुख वीके बिंदलिश से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन की जानकरी ली। इस पर वीके बिंदलिश ने बताया कि प्लांट की प्रतिदिन की 6 से 7 एमटी की उत्पादन कार्यक्षमता को 120 प्रतिशत बढ़ाकर अब प्रतिदिन 8 से 9 एमटी का उत्पादन किया जा रहा है। इस ऑक्सीजन की आपूर्ति जेआईएमएस हिसार, महाराज अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा, सिविल अस्पताल सिरसा सहित शहर के और भी अस्पतालों में की जा रही है।
240 बेड की खुले में टेंट लगाकर की जाएगी व्यवस्था
जानकारी के अनुसार इस अस्पताल में 240 बेड की व्यवस्था स्कूल में खुले में टेंट लगाकर की जाएगी। इसके अलावा बाकी बचे हुए बेड की व्यवस्था स्कूल के अंदर कमरों में की जाएगी। हालांकि पहले यह अस्थायी अस्पताल नगर निगम के सीएंडडी वेस्ट के साथ लगती जगह पर बनाने को लेकर विचारविमर्श चल रहा था। यही नहीं बीएंडआर ने मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए उक्त जगह की साफ-सफाई भी करवा दी थी। मगर बाद में इस जगह को रद्द कर दिया गया।

ये रहे मौजूद : मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा, राज्यमंत्री अनूप धानक, राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स, विधायक डॉ. कमल गुप्ता, मेयर गौतम सरदाना, भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, भाजपा महामंत्री प्रवीन पोपली, जिला सचिव देवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed