फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   500, 1000 Rupee close hisar, Cashless ATM hisar, Hisar

कैश वैन का पीछा कर एटीएम पर पहुंचती है भीड़

Tue, 29 Nov 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 29 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
500, 1000 Rupee close hisar, Cashless ATM hisar, Hisar
Atm - फोटो : Bureau

 कैश को लेकर चल रही आपाधापी को लेकर कुछ लोगों ने लाइन के संकट से बचने के लिए नया रास्ता ढूंढ लिया है। जहां कहीं से भी कैश वाली वैन जाती दिखाई देती है। लोग वहीं से गाड़ी का पीछा करना शुरू कर देते हैं। इसके बाद गाड़ी जिस एटीएम के पास रुकती है। ये लोग बाइक से उतरकर तुरंत उस एटीएम के बाहर लाइन में लग जाते हैं। वैन एटीएम में कैश डाल देती है। इसके बाद ये लोग एटीएम से तुरंत कैश निकाल लेते हैं। इन्हें ज्यादा देर तक लाइन में नहीं लगना पड़ता, लेकिन इससे सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। एटीएम के सुरक्षा गार्डों के मुताबिक इन लोगों के पास 4 से 6 तक एटीएम होते हैं और ये तुरंत कैश निकाल लेते हैं। हालांकि बाइक से  कैश वैन का पीछा करने से कैश वैन की सुरक्षा खटाई में पड़ जाती है। अंदेशा रहता है कि आम आदमी की आड़ में कभी कोई लूट की वारदात न हो जाए। इसलिए जरूरी है कि वैन की सुरक्षा भी बढ़ाई जाए। और पीछा करने वाले लोगों पर निगाहें रखी जाएं।

विज्ञापन


लोगों को दिए जा रहे टोकन, ताकि न खड़ा होना पड़ा लाइन में
शहर के लोग धैर्य के साथ बैंकों की लाइन में लगकर बैंकर्स का सहयोग कर रहे हैं। वहीं, बैंक भी लोगों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। कई बैंक लंबी लाइन में लगे ग्राहकों को टोकन नंबर दे देते हैं। जिससे लोग अपना नंबर आने पर कैश ले लेते हैं। इससे जनता को लंबी लाइन में खड़े होने से निजात मिल रही है। अगर लाइन में लगे व्यक्ति को 80 वें नंबर का टोकन दिया जाता है तो उसका नंबर करीब दो घंटे में आता है। इसलिए वह व्यक्ति दो घंटे बाद आकर पैसा ले सकता है। इससे लोगों का समय बच रहा है।
विज्ञापन


लाइन में लगे लोगों को खिलाए केले
कैश निकालने के लिए एटीएम के बाहर लगे लोगों को मंगलवार को पार्षद कर्मबीर ढिल्लों ने केले खिलाए। आजाद नगर के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के बाहर कई देर से कैश निकालने के लिए खड़े लोग परेशान हो गए थे। इसी दौरान वहां वार्ड 18 के पार्षद कर्मबीर ढिल्लो भी पहुंचे। लोगों को परेशान देखकर उनके साथ बातचीत करने लगे। लोगों की डिमांड पर उन्होंने लाइन में लगे लोगों को केले खिलाए और उनके साथ मजाक करने लगे। देखते ही देखते पता ही नहीं चला कि कब लाइन छोटी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed