फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   500, 1000 Rupee close hisar, all market close hisar, Hisar

बंद रहा बेअसर, चलता रहा व्यापार और बाजार

Tue, 29 Nov 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 29 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
500, 1000 Rupee close hisar, all market close hisar, Hisar
Market - फोटो : Bureau

 नोटबंदी को लेकर विरोध में उतरे विपक्षीदलों का बंद शहर में पूरी तरह बेअसर रहा। विपक्षी दलों ने अपने अपने स्तर पर विरोध जरूर दर्ज करवाया मगर आम जनता व व्यापारी वर्ग उनके साथ नहीं था। दिन भर बाजार व व्यापार चलता रहा। शहर में कांग्रेस, इनेलो के अलावा 3 वामपंथी पार्टियां मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ने विरोध प्रदर्शन कर जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। आप ने तो जिला मुख्यालय पर कोई विरोध तक नहीं जताया।

विज्ञापन


इनेलो ने उपायुक्त को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की ओर से केन्द्र सरकार एवं रिजर्व बैंक ऑफ  इंडिया द्वारा 500 एवं 1000 रुपये के नोटों का चलन बंद करने के मामले पर रोष प्रकट किया है। इनेलो ने मांग की  है कि उक्त परिस्थितियों में किसान, आढ़ती, छोटे उद्योग एवं व्यापारियों पर लगी नगदी निकालने संबंधी सीमा को कम से कम दो गुणा की जाए। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में सेंट्रल कॉपरेटिव बैंकों पर नगदी लेने व बदलने पर लगी पाबंदी को भी तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। इस मांग को लेकर इनेलो के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रधान राजेंद्र  लितानी के नेतृत्व में सोमवार को एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर इनेलो राष्ट्रीय सचिव चतर सिंह, इनेलो  महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, राजेश गोदारा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर वर्मा, हरफूल खान भट्टी, सतबीर सिसाय, राव इंद्र फौजी, एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, रमेश गोदारा, बाली भाटोल, राजेंद्र चुटानी, अमित बूरा, डॉ. राजकुमार दिनोदिया, रवि आहूजा, मनोज नेहरा, डॉ. अनंतराम बरवाला सहित इनेलो पदाधिकारी व कार्यकर्ता  मौजूद रहे।
विज्ञापन


रोजमर्रा के काम में मान्य हों पुराने नोट
हिसार। वैकल्पिक व्यवस्था न हो तब तक रोजमर्रा के जरूरी जायज कामों के लिए पुराने नोटों का चलन मान्य किया जाए। साथ ही किसानों के कर्जे माफ, बड़े पूंजीपतियों से बैकों के 11 लाख करोड़ रुपये की वसूली के लिए सख्त कदम उठाने आदि मांगों को लेकर 3 वामपंथी पार्टियां मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) की ओर से उपायुक्त कार्यालय पर आक्रोष धरना दिया गया। धरने की अध्यक्षता माकपा जिला सचिव का. प्रदीप सिंह, भाकपा जिला सचिव रूप सिंह व एसयूसीआई (सी) के जिला सचिव मेहर सिंह बांगड़ ने संयुक्त रुप से की। इस मौके पर आरसी जग्गा, दिनेश सिवाच, हवा सिंह, चंदगीराम और जय सिंह पूनियां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने मनाया जनाक्रोश दिवस
हिसार। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने नागोरी गेट पर इकट्ठे हुए इसके बाद तलाकी गेट होते मुख्य बाजार में से गांधी चौक से होते हुए, राजगुरू मार्केट, परिजात चौक तक विरोध के रूप में रैली निकाली। पारिजात चौक पर एकत्रित हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने संबोधित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष जयपाल सिंह लाली कहा कि विश्व में यह पहली भाजपा की केंद्र सरकार बनी जिसने हर आम भारतीय आदमी को हर चीज के लिए मोहताज कर दिया। जबकि भाजना के एक एक मंत्री ने अपनी बेटी की शादी में 500 करोड़ रुपये खर्च किए। महासचिव बलवान सैन ने कहा कि किसान को बिजाई के लिए खाद बीज खरीदने में भारी परेशानी हो रही हैं।  इस मौके पर पूर्व सांसद पंडित रामजीलाल, पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, पूर्व आईपीएस दलवीर भारती, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप सोनी, पीडी चौधरी, सतेंद्र सिंह, रणधीर पनिहार आदि मौजूद रहे।

व्यापारी बोले बेअसर रहा बंद
हम तो सरकार के साथ हैं। व्यापारियों ने कोई बंद नहीं किया। बंद पूरी तरह बेअसर रहा।
- संतलाल, प्रधान अनाज मंडी हिसार।

बैंकों की स्थिति सही हो जाए तो ठीक रहेगा ही। वैसे राजगुरु मार्केट में बंद का कोई असर नहीं था। सभी दुकानें खुली थी व्यापार चल रहा था।
- सुरेंद्र बजाज, महासचिव राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन।

100 प्रतिशत दुकानें खुली थी। सब्जीमंडी में किसी ने कोई दुकानें बंद नहीं की। खरीद बेच सामान्य दिनों की तरह हुई है। बंद पूरी तरह बेअसर रहा।
- मोहनलाल, प्रधान सब्जीमंडी हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed