फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   50 thousand was stolen in broad daylight in PNB absconding child

पीएनबी में दिनदहाड़े 50 हजार चुराकर बालक हुआ फरार

Sun, 29 Jun 2014 12:03 AM IST
hisar
hisar Updated Sun, 29 Jun 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन

 एसडी महिला कॉलेज के साथ लगते पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में शनिवार को एक बच्चा कैश काउंटर से 50 हजार रुपये चुरा ले गया। दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम देने के बाद वह चंद सेकेंड में ही बैंक से बाहर निकल गया। कमाल की बात यह है कि जिस व्यक्ति के ये रुपये थे, वह काउंटर पर ही खड़ा होकर नकदी गिन रहा था। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज लेकर मामले की बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गगन खेड़ी निवासी अनिल जाखड़ शनिवार को पंजाब नेशनल बैंक में रुपये निकलवाने आया था। उसने कैश काउंटर से डेढ़ लाख रुपये निकलवाए। अनिल काउंटर पर खड़ा होकर रुपये गिनने लगा। अनिल ने बताया कि उसने 50 हजार रुपये की एक गड्डी गिनकर अपनी जेब में डाल ली थी। दूसरी गड्डी को गिन रहा था, जबकि तीसरी गड्डी काउंटर पर ही रखी थी। इसी बीच करीब नौ वर्षीय बच्चा काउंटर पर रखी 50 हजार रुपये चुरा ले गया। अनिल को इसका पता चलता, तब तक बच्चा बैंक से बाहर निकलकर फरार हो चुका था।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद तस्वीरें स्पष्ट नहीं
सिटी पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके का मुआयना किया है। बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बच्चा रुपये चुराता दिखाई दे रहा है, लेकिन कैमरों की क्वालिटी बेहद खराब होने के कारण स्पष्ट तस्वीरें नहीं निकल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्कुल बेखबर था अनिल
पुलिस के मुताबिक अनिल जिस तरह मुंह करके रुपये गिन रहा था, उसके उल्टी तरफ उसने रुपये की गड्डी रखी थी। इसी का फायदा उठा कर बच्चा बिना उसकी नजर में आए रुपये चुरा ले गया। एक महिला ने बच्चे को रुपये लेकर भागते देखा। उसने अनिल को इसकी सूचना दी, लेकिन इसके बाद भी अनिल उसके पीछे दौड़ने की बजाय अपना हेलमेट लेने दौड़ा। इस दौरान इतनी देर हो गई कि बच्चा दिखाई तक नहीं दिया। संबंधित पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



एक सप्ताह पूर्व भी हुई थी वारदात
बिजली निगम में असिस्टेंट लाइनमैन धर्मेंद्र का भी रुपये से भरा बैग दो बच्चों ने उड़ा लिया था। 20 जून को धर्मेंद्र ने पीएनबी की इसी शाखा से 75 हजार रुपये निकलवाए थे। रुपयों को थैले में डालकर उमरा गेट स्थित बिजली निगम के शिकयत केंद्र पर आया था। यहां दो बच्चे उसकी साइकिल पर लटके थैले को उड़ा ले गए थे। बाद में सीसीटीवी फुटेज में बच्चे नजर आए थे, लेकिन पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके है। इस वारदात को भी उसी गिरोह से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed