फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   50 thousand, most wanted, arrest, murder, case, open, hisar

50 हजार के इनामी बदमाश की गिरफ्तारी से कई मर्डर का खुलासा

Sat, 20 May 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Sat, 20 May 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
50 thousand, most wanted, arrest, murder, case, open, hisar
पकड़े गए आराोपी - फोटो : amar ujala
नारनौंद के पास गांव हैबतपुर के पास बने मुर्गीफार्म में गुरुग्राम की पुलिस ने छापा मारकर चार बदमाश गिरफ्तार किए। इनमें हिसार के 50 हजार के इनामी अरविंद पंडित, नारनौंद मोठ के निवासी नरेश उर्फ पहलवान, सोनीपत निवासी एक लाख के इनामी बदमाश सतीश उर्फ काला और नजफगढ़ निवासी अश्विनी को गिरफ्तार किया। सभी बदमाशों को गुरुग्राम पुलिस ने जेल की सलाखों में भेज दिया है।  
विज्ञापन

           
गुरुग्राम पुलिस ने हिसार के हैबतपुर से वीरवार को चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनसे कई हथियार भी बरामद किए गए थे, जिससे हिसार में मर्डर के कई मामलों का खुलासा हो गया। 50 हजार के इनामी बदमाश अरविंद पंडित पर हत्या, लूट सहित अन्य धाराओं में 10 मामले दर्ज हैं। इनमें छह मामले हिसार जिले के हैं। इसके अलावा अरविंद पंडित पर गुरुग्राम में दो, सोनीपत में एक और करनाल में एक केस दर्ज है। दूसरे आरोपी मोठ निवासी नरेश उर्फ पहलवान पर मर्डर, लूट, मकोका सहित छह मामले दर्ज हैं। हिसार पुलिस इन आरोपियों को जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी।    
विज्ञापन

         
मोठ निवासी नरेश उर्फ पहलवान पर दर्ज मामले
 -  दिल्ली के रोहिणी थाने में 2016 में दर्ज मकोका के मामले में फरार है।            
- अगस्त 2016 में अरविंद पंडित, बालसमंद निवासी आशीष उर्फ बिल्ला, भिवानी निवासी संजय गुर्जर, अनीपुरा निवासी मौजी के साथ मिलकर संदीप सोरखी का मुंढाल के पास मर्डर किया था।            
विज्ञापन
विज्ञापन

- 3 मई 2016 को लोहारी निवासी राजेश उर्फ बोडा, भगाना निवासी राजा, ढंढूर निवासी पाला, खानपुर निवासी नवीन के साथ मिलकर अनिल मेडिकल हॉल संचालक से फिरौती वसूली थी।            
-  4 नवंबर 2016 को अपने साथी नारनौंद निवासी सोनू और राजली निवासी अमित के साथ मिलकर गांव पेटवाड़ में टिंकू का मर्डर किया था।             
-  नवंबर 2016 में अपने साथी नारनौंद निवासी सोनू, राजली निवासी अमित के साथ मिलकर बरवाला में स्विफ्ट डिजायर गाड़ी खरीदी थी।            
-  जनवरी 2017 में अपने साथी नारनौंद निवासी सोनू, राजली निवासी अमित, बालसमंद निवासी आशीष उर्फ बिल्ला के साथ मिलकर बरवाला पेट्रोल पंप पर रामचंद्र दहिया की हत्या की थी।            

अरविंद पंडित की क्राइम हिस्ट्री..            
-   27 मई 2014 को अपने साथी बालसमंद निवासी सज्जन उर्फ काला के साथ मिलकर गांव के ही संदीप उर्फ दीपी पर फायरिंग की थी।            
- 2 अक्तूबर 2014 में अपने साथ बालसमंद निवासी सज्जन उर्फ काला, सीसवाल निवासी अशोक उर्फ शोकी के साथ मिलकर गांव जमावड़ी में आशु का मर्डर किया।            
-3 दिसंबर 2014 में अपने साथी विनोद पानू उर्फ काना, करनाल के फूसगढ़ निवासी नीरज के साथ मिलकर करनाल के विकास नगर में नीरज की हत्या की थी।             
-13 मई 2015 में अपने साथी हसनगढ़ निवासी मोनू और लितानी निवासी संदीप के साथ मिलकर बरवाला में सतीश की हत्या की थी।            
-14 मई 2015 में अपने साथी बालसमंद निवासी साजिद खान के साथ मिलकर पुलिस कस्टडी में हिसार अदालत परिसर एरिया में पेटवाड़ निवासी संदीप उर्फ बच्ची का मर्डर किया।            
-20 अगस्त 2015 एफआईआर के अनुसार अपने साथी बालसमंद निवासी आशीष, विकास, बुड़ाक निवासी रिंकू, उसकी बुआ के लड़के राजस्थान के शेरडा निवासी के साथ मिलकर बालसमंद निवासी संदीप उर्फ दीपी का मर्डर किया।            
-2016 मे अपने साथी झज्जर निवासी सतीश उर्फ काला और सुरेंद्र उर्फ फौजी के साथ मिलकर सोनीपत के गांव किलोहड़द में ईश्वर का मर्डर किया।               
-2015 मे अपने साथी झज्जर निवासी सतीश उर्फ काला और सुरेंद्र उर्फ फौजी, गुरुग्राम निवासी बिंदर गुज्जर सहित 3-4 अन्य के साथ मिलकर गुरुग्राम सेक्टर-5 में राज सेठी उर्फ राजकुमार की हत्या की।            
-अगस्त 2016 में मोठ निवासी नरेश उर्फ पहलवान, बालसमंद निवासी आशीष उर्फ बिल्ला, भिवानी निवासी संजय गुर्जर, अनीपुरा निवासी मौजी के साथ मिलकर संदीप सोरखी का मुंढाल के पास मर्डर किया था।            

-9 मार्च 2017 को अपने साथी सतीश उर्फ काला, सुरेंद्र उर्फ फौजी, अश्वनी उर्फ पल्लू के साथ मिलकर गुरुग्राम के साढ़राना में भारत भूषण का मर्डर किया।            
- राजस्थान में भी यह 307 के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed