फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   50 more corona case in district

कोरोना केस मिले 50 के पार, 11 अज्ञात जिनका नहीं लगा कोई सुराग नहीं

Thu, 08 Apr 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
50 more corona case in district
जिले में कोरोना केस ने बुधवार को 50 का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि पिछले वर्ष 50 का आंकड़ा 17 जुलाई को छुआ था। बुधवार को मिले संक्रमितों में 11 अज्ञात संक्रमित मरीज भी मिले हैं, जिनका विभाग को अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

बुधवार को 9 विद्यार्थी, दो बैंक कर्मी एवं डीएचबीवीएन के प्रबंधक सहित 58 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले पिछले 3 दिनों तक 40 से 50 के दायरे में केस मिले थे। इस साल के इन 4 महीनों में यह सबसे अधिक आंकड़ा है। उल्लेखनीय है कि कोरोना ने पहली बार पिछले साल जुलाई माह में 50 का आंकड़ा पार किया था। उस समय 17 जुलाई को भी 58 केस मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सरकारी एवं निजी अस्पताल संचालकों से रिपोर्ट ले ली है। जिले के सरकारी एवं निजी 24 अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए 638 आइसोलेशन वार्ड निर्धारित हैं, जो केवल हिसार जिले के मरीजों के लिए आरक्षित हैं। इनमें 395 ऑक्सीजन बेड, 81 बिना ऑक्सीजन बेड और 92 वेंटीलेटर बेड और बाकी आईसीयू बेड शामिल हैं।
विज्ञापन

इस बार आइसोलेशन बेड कम : पिछले साल के मुकाबले इस बार आइसोलेशन बेड कम हैं। पहले जिले में 3600 के करीब बेड निर्धारित थे, मगर कुछ निजी संचालकों ने जिले के अलावा बाहरी जिलों या राज्य के मरीजों को दाखिल करना शुरू कर किया था। इसके लिए विभाग ने सभी को चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिले संक्रमित : डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार संक्रमितों में भिवानी रोहिल्ला का ट्रांसपोर्टर, सेक्टर 14 की व्यवसायी, खरक पूनिया की 92 वर्षीय महिला, अमरदीप कॉलोनी का छात्र, सेक्टर 16-17 का वकील, हांसी की रूप नगर कॉलोनी का निजी व्यवसायी, सेक्टर 15 की घरेलू कामकाज करने वाली महिला, बरवाला की महिला, शांति नगर की बैंक कर्मी, तलवंडी बादशाहपुर का मजदूर, पीएलए निवासी डीएचबीवीएन का प्रबंधक, सेक्टर 9-11, सेक्टर 13, डोगरान मोहल्ला व जयदेव देवी नगर के चार कर्मी, हांसी के सिसाय पुल का मजदूर, कापड़ो का किसान, मॉडल टाउन की महिला व बुजुर्ग महिला, सुलखनी का मजदूर व घरेलू कामकाज करने वाली महिला, बाडोपट्टी की महिला व बुजुर्ग महिला, सरसोद की 90 वर्षीय महिला, महावीर कॉलोनी का बैंक कर्मी व अन्य कर्मी, ढाबड़ा का किसान, नंगथला की महिला, आदर्श नगर की घरेलू कामकाज करने वाली महिला, हिंदवान का सरकारी कर्मी, मुकलान गांव की दो महिलाएं, 4 विद्यार्थी व चार वर्षीय बच्ची, गोरछी की घरेलू कामकाज करने वाली महिला, दुर्गा कॉलोनी का कर्मी और हांसी के रामसिंह कॉलोनी का छात्र शामिल हैं।
सक्रिय मरीज हुए 323 : अब जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 17751 पर पहुंच गया है। केस बढ़ने के कारण सक्रिय मरीजों की संख्या 323 हो गई है। ऐसे में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट में भी लगातार गिरावट आ रही है, जो अब घटकर 96.28 प्रतिशत हो गया है।
अब सार्वजनिक जगह पर होगी सैंपलिंग कम : अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा सार्वजनिक जगह पर रैंडम सैंपलिंग कम कर दी गई है, क्योंकि विभाग के पास फील्ड टीम कम है। ऐसे में सभी जगह सैंपलिंग करवाना भी मुश्किल हो जाता है। इस एवज में विभाग ने कंटेनमेंट जोन में ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग करने और संक्रमित मरीज के संपर्क में आए ज्यादा से ज्यादा लोगों की हिस्ट्री जुटाकर सैंपल लेने का लक्ष्य बनाया है ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
सभी अस्पतालों से रिपोर्ट ले ली है। फिलहाल जिले के कोविड-19 के अंतर्गत आने वाले 24 अस्पतालों में 638 आइसोलेशन बेड निर्धारित हैं। इन अज्ञात संक्रमित मरीजों की भी तलाश जारी है। कुछ लोग रिपोर्ट में दिया गया मोबाइल नंबर बाद में बंद कर लेते हैं, जिससे पहचान करना मुश्किल हो जाता है। -डॉ. जया गोयल, डिप्टी सीएमओ, आईडीएसपी इंचार्ज, हिसार।
भारतीय सेना के अधीन कार्यरत इकाई अश्व प्रजनन स्टड में कोरोना से बचाव के लिए बुधवार को कोविड वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। दो दिन तक चले इस अभियान के तहत 155 डिफेंस सिविलियन कर्मचारियों को कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। अश्व प्रजनन स्टड हिसार के कमांडेट ब्रिगेडियर एसएस बालाजी की अध्यक्षता में चले इस अभियान के तहत उन कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों को वैक्सीन लगाई गई, जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक है। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट कर्नल मनोज कुमार दास, चिकित्सा अधिकारी मेजर पीके माथुर, सीएमओ डॉ. रत्ना भारती, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तरुण, डॉ. मोनिका बंगा, डॉ. योगेश, सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट रिशू कुमार, सिपाही नर्सिंग अमरदीप, एएनएम रेखा व आईएनए संदीप मौजूद रहे।

कोरोना फिर से बढ़ रहा है। ऐसे में आमजन को एहतियात बरतनी चाहिए और कोरोना संबंधी नियमों का पालन सख्ती से करना चाहिए। लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए स्वयं को और अपने परिजनों व दूसरों को सुरक्षित रखने के लिए कोरोना नियमों का पालन अवश्य करें। -डॉ. रत्ना भारती, सीएमओ, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed