फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   50 cases of corona on Sunday, 24 alone in Sisay village

रविवार को कोरोना के 50 केस ़24 अकेले सिसाय गांव में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
50 cases of corona on Sunday, 24 alone in Sisay village
हिसार। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में 50 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई। इसमें से 24 केस अकेले हांसी उपमंडल के गांव सिसाय में सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को सात दिन के लिए होम आइसोलेट कर दिया है। मरीजों से फीडबैक लिया जा रहा है। पिछले तीन दिन में 87 केस सामने आने पर जिला प्रशासन के आदेश पर विभाग ने सैंपलिंग बढ़ा दी है।
विज्ञापन

दूसरी लहर में सिसाय गांव ने किया था टीकाकरण का विरोध
जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान हांसी, नारनौंद और बरवाला उपमंडल के कई गांवों ने टीकाकरण का विरोध किया था। जिसमें सिसाय गांव का नाम भी शामिल था। अब जब दोबारा से कोरोना संक्रमण केस बढ़ने लगे हैं तो शुरुआत में सिसाय गांव में केस सबसे अधिक सामने आए हैं। हालांकि दूसरी लहर के दौरान गांववासियों ने अपने स्तर पर पूरे गांव को कई बार सैनिटाइज किया था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में सक्रिय केस 100 और रिकवरी रेट 97.96 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि जिले में 9 लाख 51 हजार 293 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 62 हजार 723 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 61 हजार 443 मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814 और तीसरी लहर में 39 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन

जहां से कोरोना के केस सामने आ रहे हैं, वहां पर सैंपलिंग को बढ़ा दिया है, जो कोरोनाग्रस्त पाए जा रहे हैं उन्हें होम आइसोलेट किया है। टीम मरीजों से फीडबैक ले रही है। कोरोना से बचना है तो मास्क का इस्तेमाल करें और दो गज की दूरी बनाए रखें। - डॉ. सुभाष खतरेजा, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed