फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   5 years imprisonment for snatching purse from daughter of former head of bar association

बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान की बेटी से पर्स छीनने के दोषियों को 5-5 साल की कैद

Thu, 15 Jul 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
5 years imprisonment for snatching purse from daughter of former head of bar association
हिसार। बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान दिवंगत गौरीशंकर अत्री की बेटी ऊषा अत्री से छीना-झपटी के मामले में दोषियों को बुधवार को सजा सुनाई गई। एडीजे रेनू राणा की अदालत ने दोषियों को पांच-पांच वर्ष कैद की सजा और 25-25 हजार रुपये जुर्माना लगाया। जुर्माना नहीं भरने पर उन्हें 6-6 माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

मामले के संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में दो अप्रैल 2019 को रेंटल कॉलोनी निवासी ऊषा अत्री के गाड़ी चालक महावीर कॉलोनी निवासी मनीष और महावीर कॉलोनी निवासी अनिल के खिलाफ धारा 379ए व 120बी के तहत केस दर्ज किया गया था। ऊषा अत्री मुकलान के राजकीय उच्च विद्यालय में हेड टीचर हैं। उल्लेखनीय है कि दो अप्रैल 2019 को ऊषा अत्री ने शिकायत में बताया था कि वह बैंक से रुपये निकलवाकर चालक मनीष के साथ घर जा रही थी। रास्ते में मनीष लजीज वाटिका के पास गाड़ी रोककर प्रेस किए हुए कपड़े लेने लगा। उसी दौरान एक युवक ऊषा से पर्स छीन कर भाग गया। पर्स में तीन लाख 29 हजार 400 रुपये, एक सोने की तुलसी की माला, ग्रीन गोल्ड पन्ने की दो रिंग, बैंक पासबुक, सरकारी आईकार्ड व अन्य सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed