{"_id":"631b8c92cdb07776b14a2a98","slug":"5-illegal-animal-enclosures-found-on-hsvp-s-land-worth-rs-12-50-crore-hisar-news-hsr6414800157","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसवीपी की साढ़े 12 करोड़ रुपये की जमीन पर मिले 5 अवैध पशु बाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएसवीपी की साढ़े 12 करोड़ रुपये की जमीन पर मिले 5 अवैध पशु बाड़े
विज्ञापन
बिना नंबर प्लेट की बाइक चला रहे युवक से पूछताछ करते पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : Hisar
हिसार। न्यू मॉडल टाउन एरिया में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के संपदा अधिकारी ने शुक्रवार को विभाग की जमीन पर बिना अनुमति बने निर्माण को गिराने के लिए छापा मारा। इस दौरान 12 करोड़ की जमीन पर अवैध रूप से पांच पशु बाड़े मिले। हालांकि कार्रवाई होते देख पशुपालकों ने बाड़े से पशुओं को भगा दिया। संपदा अधिकारी ने पशुपालकों को 24 घंटे में बाड़ों को हटाने का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही कहा कि पशु बाड़े न हटाने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
उधर, वार्ड-14 के पार्षद अमित ग्रोवर का दावा है कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में सरकारी जमीन पर करीब 50 अवैध पशु बाड़े बने हैं। बता दें कि शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या के पीछे एक बड़ा कारण अवैध पशु बाड़े हैं। ये बाड़े खाली पड़ी सरकारी जमीनों पर बने हैं। एक पशु बाड़े से सैकड़ों की संख्या में पशु रखे गए हैं। पशुपालक सुबह-शाम पशुओं का दूध निकालकर इन पशुओं को खुला छोड़ देते हैं, जो कई बार हादसों का कारण भी बने हैं।
संपदा अधिकारी राजेश खौथ, पार्षद अमित ग्रोवर, पार्षद जगमोहन मित्तल व अर्बन एस्टेट थाने के एसएचओ के साथ न्यू मॉडल में एचएसवीपी की खाली पड़ी जमीन को देखने गए। उन्होंने देखा कि इस जमीन पर 5 पशु बाड़े थे। कांटेदार झाड़ियों व लोहे की जालियों से बाड़े की चहारदीवारी बनाई गई थी। उस दौरान बाड़े में पशुपालक पशुओं का दूध निकाल रहे थे। मगर अधिकारी व पुलिस को देखते हुए उन्होंने पशुओं को वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे बाइक सवार, पुलिस ने की पूछताछ
उधर, अधिकारी के मौके पर पहुंचने के साथ ही बाइक पर सवार कुछ युवक वहां पहुंचे। इन बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। पुलिस ने बाइक सवारों को रोककर उनसे पूछताछ की। संपदा अधिकारी ने पशुपालकों को 24 घंटे के अंदर इन पशु बाड़ों को हटाने के आदेश दिए। पार्षद जगमोहन मित्तल के अनुसार ये पशुपालक बाइक पर सवार होकर सड़कों पर अपने पशुओं को दौड़ाते हैं। ज्यादातर बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं होती। इन बाइक सवारों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक को भी पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
एचएसवीपी की करीब 7 एकड़ जमीन पड़ी खाली
न्यू मॉडल टाउन में एचएसवीपी की करीब 7 एकड़ जमीन खाली पड़ी है, जो बिना प्लानिंग की है। पशुपालकों ने करीब 2500 गज जमीन पर 5 पशु बाड़े बना हुए हैं। प्रॉपर्टी व्यवसाय से जुड़े लोगों की मानें तो इस जमीन की कीमत करीब साढ़े 12 करोड़ रुपये है। उधर, पार्षदों ने इस खाली जमीन पर पार्क या मार्केट बनाने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके।
पशुपालकों ने पशुओं पर गर्म लोहे से बना रखे हैं कोड
पार्षद अमित ग्रोवर की मानें तो शहर में सरकारी जमीन पर करीब 50 अवैध पशु बाड़े हैं, जिनमें हजारों की संख्या में पशु रखे गए हैं। ये पशुपालक दूध बेचकर लाखों रुपये कमाते हैं। पशुपालकों ने अपने पशुओं पर गर्म लोहे से अपने कोड लिखे हुए हैं। एक पशुपालक दूसरे पशुपालक के पशु नहीं पकड़ता। शहर में बन रही ज्यादा मिठाई इन पशुओं के दूध से ही बनती है। जब तक इन पशु बाड़ों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक शहर की सड़कों से पशु खत्म नहीं होंगे।
इन एरिया में बने हैं अवैध पशुबाड़े
सेक्टर 16-17 के पास रेलवे की जमीन पर, पटेल नगर, सेक्टर 14, सिरसा रोड पर जीएलएफ की जमीन पर, पड़ाव एरिया, मिल गेट एरिया, कैमरी रोड।
निगम की टीम ने 59 पशु पकड़े
उधर नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम का कहना है कि नगर निगम के पशु पकड़ने के अभियान के डर से पशुपालकों ने सुबह के बजाय शाम को पशुओं को छोड़ना शुरू कर दिया है। सूर्योदय के साथ पशुपालक इन पशुओं को पकड़कर ले जाते हैं। वहीं टीम ने शुक्रवार को 59 पशुओं को पकड़कर गोअभयारण्य पहुंचाया, जिनमें 45 गाय व 14 नंदी शामिल हैं।

एचएसवीपी की जमीन पर बने हुए पशु बाड़े। मौक पर मौजूद पार्षद अमित ग्रोवर व जगमोहन मित्तल।- फोटो : Hisar