फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   5 death due to corona, 7 new case found

कोरोना के 7 नए केस मिले, 34 स्वस्थ होकर लौटे घर, 5 की मौत

Fri, 18 Jun 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
5 death due to corona, 7 new case found
हिसार। जिले में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 5 मरीजों की मौत और सात नए रोगी मिलने की पुष्टि हुई। वहीं, 34 मरीज कोरोना से उबरने के बाद ठीक होकर घर लौटे। डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार फिलहाल जिले में 184 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

जिले में संक्रमण काबू आ रहा है। रिकवरी रेट बढ़कर 97.59 फीसदी हो गया है। कोरोना के केस कम होते देख स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2000 से 2500 तक सैंपलिंग हो रही है। चौक-चौराहों पर ही सैंपल लिए जा रहे हैं। पहले 4 हजार के आसपास प्रतिदिन सैंपलिंग हो रही थी। विभाग ने वॉर रूम से लेकर फील्ड तक में स्टाफ कम कर दिया है। जिले के 5 लाख 96 हजार 816 लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 53831 और ठीक होने वालों की संख्या 52562 पहुंच चुकी है। 1083 लोग संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को 2963 लाभार्थियों को लगा टीका
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2963 लाभार्थियों को टीकाकरण किया गया। इनमें 1756 युवा लाभार्थी शामिल रहे। डिप्टी सीएमओ डॉ. तरुण के अनुसार अब तक 298561 लाभार्थियों को टीका लग चुका है। सैंपलिंग के नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि इन दिनों दो से ढाई हजार के पास सैंपलिंग हो रही है। केस कम होने से संक्रमित मरीजों की संपर्क हिस्ट्री कम हो गई है। हमारी ओर से सैंपलिंग बढ़ाने के लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed