फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   5 death due to black fungesh

ब्लैक फंगस से पांच मरीजों ने तोड़ा दम, तीन में चौथी स्टेज तक पहुंचा फंगस

Sat, 26 Jun 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
5 death due to black fungesh
हिसार। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चौथी स्टेज में पहुंच चुके ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस के 5 मरीजों ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। इनकी आंख, नाक और जबड़े से लेकर दिमाग तक फंगस पहुंच गया था। जिस कारण गलन शुरू हो गई थी। दवा की कमी के चलते मरीजों में फंगस रुक नहीं पाई। मरने वालों में दो हिसार जिले के निवासी थे। एक फतेहाबाद, एक भिवानी व एक पंजाब निवासी था। ब्लैक फंगस से मरने वालों का आंकड़ा 85 हो गया है। शुक्रवार को अस्पताल में म्यूकरमाइकोसिस के दो नए मरीज दाखिल हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में केवल 67 इंजेक्शन पहुंचे। नई दवा सरकारी दवा की अपेेक्षा सस्ती है। इन इंजेक्शन की कीमत 400 से 700 रुपये के बीच है। शुक्रवार को 09 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। इन मरीजों का उपचार लंबा चलेगा । इन्होंने दवा भी इलाज के लिए बाहर से खरीदी है। ब्लैक फंगस इलाज में कारगर गोली कई दिन से अस्पताल में नहीं आ रही है।
विज्ञापन

ओरल सर्जन डॉ. बंसीलाल बेनिवाल और नेत्र रोग व ईएनटी विभाग की टीम ने शुक्रवार को 8 मरीजों के ऑपरेशन किए। इनमें से एक का जबड़ा निकाला गया।
आठ मरीजों के ऑपरेशन किए : डॉ. ग्रोवर
शुक्रवार को म्यूकरमाइकोसिस के दो नए मरीज दाखिल किए है और पांच की मौत हो गई। हमारी टीम ने मिलकर 8 मरीजों के ऑपरेशन किए। एक मरीज का जबड़ा निकालना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनूप ग्रोवर, प्रोफेसर, दंत विभाग, मेडिकल कॉलेज, हिसार।
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed