{"_id":"612933528ebc3e7a0d5b79b8","slug":"5-accused-arrested-in-the-murder-of-former-sarpanch-sent-on-remand-for-four-days-hisar-news-hsr6100815103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सरपंच की हत्या में 5 आरोपी गिरफ्तार ,चार दिन के रिमांड पर भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सरपंच की हत्या में 5 आरोपी गिरफ्तार ,चार दिन के रिमांड पर भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के गांव मंडोली खुर्द में 25 अगस्त देर रात गांव के पूर्व सरपंच अशबीर सिंह की हत्या के करने के मामले में पुलिस ने 36 घंटे में 6 नामजद में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छठे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पांचों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने उनको 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि उपमंडल के गांव मंडोली खुर्द के पूर्व सरपंच अशबीर सिंह की 25 अगस्त देर शाम लाठी-डंडों से पीट कर हत्या कर दी थी। इस मामले में छह नामजद में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आपसी पुरानी रंजिश का मामला है। 2011 में पूर्व सरपंच के बेटे ने सुसाइड किया था। जिसमें पूर्व सरपंच ने गांव के ही कुछ लोगों के नाम लिखवाए थे। जिसके बाद से परिवारों में रंजिश चल रही थी। पिछले 3 से 4 सालों से कोई विवाद नहीं था। पुलिस ने 6 नामजद आरोपियों में से 5 को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें मंडोली निवासी अमित, सुरेंद्र, रविंद्र, विजेंद्र, सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। बिंटू अभी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पांचों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने उनको 4 दिन की पुलिस रिमांड भेज दिया है।