फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   49 new corona case in Hisar

12 विद्यार्थी और 6 वर्षीय बच्चे सहित 49 मिले संक्रमित

Wed, 07 Apr 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
49 new corona case in Hisar
बैठक के दौरान मौजूद सीएमओ डॉ. रत्ना भारती व डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल सहित अन्य अधिकारी। - फोटो : Hisar
हिसार। जिले में मंगलवार को 12 विद्यार्थी, एक आंगनबाड़ी वर्कर और 6 वर्षीय बच्चे सहित 49 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। कोरोना को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने मंगलवार को निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान सभी अस्पताल संचालकों से रिपोर्ट मांगी है कि उनकी अस्पताल में कितने ऑक्सीजन बेड हैं, कितने वेंटिलेटर है और कितने आईसीयू हैं। इस बारे में विभाग ने पूर्ण रूप से रिपोर्ट देने के लिए बुधवार तक का समय दिया है, ताकि उसी हिसाब से कोरोना के बढ़ते हालात को देखते हुए मरीजों को शिफ्ट किया जाए। कोरोना के शुरुआती दौर में भी विभाग ने यह कदम उठाया था। अब दोबारा से वहीं से शुरुआत कर दी है। इसके अलावा सभी अस्पतालों को कोरोना नियमों की पालन करने एवं सभी एहतियात बरतने के आदेश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. रत्ना भारती, डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल, डॉ. तरुण, एसएमओ डॉ. संधीर, डॉ. राजीव चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये मिले संक्रमित
डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार आर्य नगर गांव की छात्रा, सेक्टर-16 का दुकानदार, बिठमड़ा का कर्मी, सेक्टर-14 का दुकानदार, शाहपुर का मजदूर, फ्रेंड्स कॉलोनी का छात्र व छात्रा, रामपुरा मोहल्ला की छात्रा, सेक्टर-13 का व्यवसायी व एक महिला, जुगलान गांव की घरेलू कामकाज करने वाली महिला, मोठ रंगरान की छात्रा, आजाद नगर की घरेलू कामकाज करने वाली महिला, मॉडल टाउन का छात्र, भिवानी रोहिल्ला का व्यवसायी, उत्तम नगर की महिला व कर्मी, सेक्टर 13 की छात्रा, न्यू ऋषि नगर की सीनियर सिटीजन, न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल के नजदीकी क्षेत्र की बैंक कर्मी, एचएयू का हॉस्टल वार्डन, नई अनाज मंडी के सरकारी क्वार्टर 5 से छात्र, मॉडल टाउन की महिला, सेक्टर-13 निवासी यूनियन बैंक शाखा का सहायक प्रबंधक, सेक्टर 9-11 की घरेलू कामकाज करने वाली महिला, विद्युत नगर का छात्र, सेक्टर 13 एवं एमसी कॉलोनी के दो व्यवसायी, गंगवा का सीनियर सिटीजन, आजाद नगर का सरकारी कर्मी, सेक्टर 2 की बुजुर्ग महिला, ठसका की छात्रा, सेक्टर-14 की बुजुर्ग महिला, न्यू मॉडल टाउन का 6 वर्षीय बच्चा, इंदिरा कॉलोनी की महिला, असरावां गांव की घरेलू कामकाज करने वाली महिला, मंडी आदमपुर के शिव कॉलोनी की आंगनबाड़ी वर्कर और मॉडल टाउन का फार्मासिस्ट, सेक्टर-21का कर्मी, जमावड़ी गांव के महिला, मॉडल टाउन का राजनेता, एक महिला व दो छात्राएं, अर्बन एस्टेट 2 का सीनियर सिटीजन और जवाहर नगर का कर्मी शामिल है, जो संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सक्रिय मरीजों का आंकड़ा बढ़ा
अब जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 17693 पर पहुंच गया है। इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 284 हो गई है। इसके चलते कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट में भी लगातार गिरावट आ रही है, जो घटकर 96.48 हो गया है।
दो मिले अज्ञात
मंगलवार को भी दो अज्ञात संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। अभी विभाग द्वारा दोनों मरीजों की तलाश की जा रही है। ऐसे में ऐसे में अज्ञात मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है, क्योंकि हर रोज 2 से 3 मरीज अज्ञात मिल रहे हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने के भी अधिक आशंका होगी।

रिपोर्ट मांगी है
मंगलवार को निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक की गई थी। इस दौरान सभी अस्पतालों को अपने-अपने ऑक्सीजन बेड वेंटिलेटर एवं आईसीयू की रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। इसके बाद ही आगामी कदम उठाया जाएगा।
डॉ. जया गोयल, डिप्टी सीएमओ, आईडीएसपी इंचार्ज, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed