{"_id":"67e1a9ec43df6628bd00c645","slug":"48-to-70-seater-airplanes-will-fly-from-the-airport-in-april-hisar-news-c-21-hsr1005-591780-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एयरपोर्ट से अप्रैल में 48 से 70 सीटर हवाई जहाज भरेंगे उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एयरपोर्ट से अप्रैल में 48 से 70 सीटर हवाई जहाज भरेंगे उड़ान
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर उतरा वायु सेना का विमान।
हिसार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को एयरपोर्ट से उड़ान सेवाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही अंतरराष्ट्रीय नए टर्निमल का शिलान्यास भी करेंगे। उद्घाटन के साथ ही एयरपोर्ट से 48 से 70 सीटर हवाई जहाज उड़ान भरेंगे। इसे लेकर प्रदेश सरकार का एलायंस एयर के साथ समझौता भी हो चुका है। खास बात यह होगी कि ये उड़ान सेवाएं वीजीएफ (वायबल गैप फंडिंग) आधारित होंगी, जिससे यात्रियों को ज्यादा किराया नहीं देना पड़ेगा। हिसार से पहले चरण में अयोध्या, जम्मू, जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद व चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी। बाद में नए रूट का विस्तार किया जाएगा।
यह होता है वीजीएफ
वीजीएफ का मतलब है व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण। यह एक ऐसी वित्तीय सहायता है जो सरकार की तरफ से दी जाती है, ताकि ऐसी परियोजनाओं को व्यवहार्य बनाया जा सके जो आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। मगर निजी क्षेत्र के लिए लाभप्रद नहीं हैं। वीजीएफ में सरकार परियोजना की लागत का एक हिस्सा (अनुदान के रूप में) वहन करती है, जिससे परियोजना का लाभप्रद होना सुनिश्चित होता है।
पहले भी एयरपोर्ट से उड़ान सेवा की गई थी शुरू
हिसार एयरपोर्ट से पहले भी उड़ान सेवा शुरू की गई थी। 3 सितंबर 2019 को एयरपोर्ट से स्पाइसजेट के 7 सीटर विमान ने यहां से उड़ान भरी थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस विमान के पहले यात्री बने थे। वह 1674 रुपये का टिकट लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ तत्कालीन सांसद बृजेंद्र सिंह, तत्कालीन विधायक डॉ. कमल गुप्ता भी विमान में सवार थे। उस समय हिसार-चंडीगढ़ के बीच प्रतिदिन दो उड़ानें शुरू की गईं थीं। उस दौरान विमान का असली किराया चार हजार रुपये से अधिक पड़ता था। मगर इसमें 1500-1500 रुपये केंद्र व हरियाणा सरकार की तरफ से छूट दी गई थी। यात्री को केवल 1674 रुपये ही किराया देना पड़ा था। मगर 3 माह में भी यहां से उड़ान सेवा बंद हो गई।