फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   45 thousand recovered from the accused in the fraud case of 35.55 lakh

35.55 लाख की धोखाधड़ी मामले में आरोपियों से 45 हजार बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
45 thousand recovered from the accused in the fraud case of 35.55 lakh
हिसार। फतेहाबाद के गांव हसंगा निवासी छबीला राम से 35 लाख 55 हजार 800 रुपये की धोखाधड़ी के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मथुरा के गांव मगदा निवासी जितेंद्र कुमार और अलीगढ़ के गांव सहायपुर निवासी यतीश कुमार से दो दिन की रिमांड अवधि में 45 हजार रुपये बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ वीरवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी मूल रूप से यूपी के सिद्धार्थगढ़ के गांव खरगपुर हाल किरायेदार दिल्ली के सदर बाजार निवासी अमित उपाध्याय व यूपी के जिला नोहबा के गांव सिहानपुर बधारी निवासी हाल किरायेदार नोएडा के सेक्टर-44 निवासी धर्मेंद्र कुमार को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। दोनों को पुलिस नोएडा व दिल्ली लेकर गई है। वहां से आरोपियों से धोखाधड़ी की राशि व मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड बरामद किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मामले के संबंध में 15 जुलाई को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने छबीला राम की शिकायत पर बीर सिंह, प्रमोद, राहुल, राजीव शुक्ला व 25 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपियों ने इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर उससे धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed