{"_id":"5f1739cf8ebc3e63d25a644f","slug":"44-new-corona-positive-found-in-city-hisar-news-rtk565120756","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएयू के साइंटिस्ट, पीएलए वासी संक्रमित की पत्नी-बेटा, डायलिसिस टेक्नीशियन सहित 44 नए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएयू के साइंटिस्ट, पीएलए वासी संक्रमित की पत्नी-बेटा, डायलिसिस टेक्नीशियन सहित 44 नए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
एनआरसीई और अग्रोहा लैब से मंगलवार देर शाम आई रिपोर्ट में पीएलए वासी संक्रमित युवक की पत्नी, सात वर्षीय बेटा व डीएचबीवीएन का रिटायर्ड कर्मचारी और सीएमसी के डायलिसिस टेक्नीशियन सहित 44 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 42 लोग जिला निवासी हैं और दो बाहरी जिलों के रहने वाले हैं। इस वजह से उनकी गिनती जिले में नहीं की गई है।
संक्रमितों में से 30 लोग कांटेक्ट से कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 667 से बढ़कर 709 हो गया है।
इसके बाद विभाग द्वारा इन सभी संक्रमितों को एंबुलेंस के जरिये कोविड सेंटर में रेफर कर दिया गया। विभाग इनकी हिस्ट्री खंगाल रहा है और उनके घरों के आसपास की जगह को सैनिटाइज कर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री
सेक्टर 14 निवासी संक्रमित मेडिकोज संचालक के कांटेक्ट से उसकी पत्नी, दो बेटे सहित मेडिकोज पर काम करने वाले तीन युवक संक्रमित मिले हैं, जिनमें महावीर कॉलोनी एरिया का रामलीला ग्राउंड का 23 वर्षीय युवक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का 23 वर्षीय युवक, एकता नगर का 29 वर्षीय युवक शामिल हैं। अन्य संक्रमित के कांटेक्ट से हरियाणा पुलिस का एक हेड कांस्टेबल संक्रमित मिला है, जो सेक्टर-14 का रहने वाला है। संक्रमित युवक के कांटेक्ट से सेक्टर-14 का रहने वाला एक बुजुर्ग और व्यक्ति संक्रमित मिला है। पटेल नगर का रहने वाला 27 वर्षीय युवक अंडर ट्रैकिंग के जरिये संक्रमित मिला है। उत्तर प्रदेश से लौटा 25 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है, जो सेक्टर-14 में आंध्रा बैंक की बिल्डिंग के पीछे टेलर की दुकान चलाता है। शास्त्री नगर का रहने वाला 19 वर्षीय युवक अपने संक्रमित पिता के कांटेक्ट से संक्रमित मिला है। जिला नागरिक अस्पताल का 45 वर्षीय एक और लैब टेक्नीशियन संक्रमित मिला है, जो सेक्टर 1-4 का रहने वाला है। एडीसी कार्यालय का 28 वर्षीय क्लर्क अपने ऑफिस के ही संक्रमित अकाउंटेंट से संक्रमित मिला है और तरसेम नगर का रहने वाला है। गुजरात से लौटा खैरमपुर गांव का रहने वाला 22 वर्षीय विद्यार्थी, आदमपुर गांव का रहने वाला 29 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। लखनऊ से लौटा चौधरीवास गांव का रहने वाला 40 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है, जो ट्रांसपोर्ट बिजनेस का काम करता है। पीएलए वासी संक्रमित युवक के कांटेक्ट से उसकी पत्नी, सात वर्षीय बेटा और डीएचबीवीएन से रिटायर्ड कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। अन्य संक्रमित के कांटेक्ट से 38 वर्षीय एक युवक संक्रमित मिला है, जो ट्रांसपोर्ट कंपनी में एजीएम अकाउंटेंट हैं। शहर के एक निजी अस्पताल का 32 वर्षीय डायलिसिस टेक्नीशियन संक्रमित मिला है। नवदीप कॉलोनी का रहने वाला 40 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है, जो एचएयू के मृदा विभाग में साइंटिस्ट हैं। मुल्तानी चौक के कासबा मोहल्ले की रहने वाली 36 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है, जिसकी विभाग को अभी हिस्ट्री नहीं मिली है। बड़वाली ढाणी एरिया के उत्तम नगर की रहने वाली 20 वर्षीय युवती संक्रमित मिली है, जो पंजाब के कपूरथला से अपने परिजनों के साथ लौटी थी। शिव पार्क के नजदीकी कृष्णा नगर का रहने वाला दंपती कोरोना पॉजिटिव मिला है। महिला का पति ट्रांसपोर्ट में गाड़ी चलाता है। कृष्णा नगर के रहने वाले संक्रमित युवक के कांटेक्ट से उसकी पत्नी और बेटे, एक बुजुर्ग, दंपती व तीन किशोर सहित आठ लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से महिला का पति जिंदल चौक स्थित काम्या ऑप्टिकल पर काम करता है। अर्बन एस्टेट-2 निवासी 53 वर्षीय महिला संक्रमित मरीज के कांटेक्ट से संक्रमित मिली है। रूप नगर का रहने वाला 29 वर्षीय युवक अंडर ट्रैकिंग के जरिये संक्रमित मिला है, जो विभाग के संपर्क से बाहर है।
विज्ञापन
- आजाद नगर के सर्वोदय एनक्लेव का रहने वाला संक्रमित युवक के कांटेक्ट से उसके परिवार की दो महिलाएं संक्रमित मिली हैं। सत्य नगर के रहने वाले संक्रमित मजदूर के संपर्क से 22 वर्षीय युवती संक्रमित मिली है, जो सेंटर में सिलाई सीखती है। मोती बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट वाली गली में रहने वाला 20 वर्षीय युवक कांटेक्ट से संक्रमित मिला है। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के संक्रमित चिकित्सक के संपर्क से 45 वर्षीय और 28 वर्षीय स्टाफकर्मी संक्रमित मिले हैं। विभाग के अनुसार 45 वर्षीय मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं और युवक ऑर्थो चिकित्सक हैं, जो रोहतक से आया है।
दो मरीज भिवानी के, कुल आंकड़े में से घटाए
विभाग के अनुसार रविवार को मिले 10 संक्रमितों में से आठ मरीज जिला निवासी और दो भिवानी जिले के निवासी मिले थे। इस वजह से विभाग द्वारा उनकी गिनती जिले के आंकड़े से घटा दी गई। संक्रमितों का आंकड़ा 669 से घटकर 667 हो गया, जो मंगलवार को मिले 42 मरीजों को मिलाकर 709 पर पहुंच गया।
मंगलवार को जिले में कुल 44 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें दो जिले से बाहर के हैं। विभाग की टीमें फिलहाल इनकी हिस्ट्री जुटाने के काम में लगी हैं।
- डॉ. जया गोयल, डिप्टी सीएमओ, नागरिक अस्पताल, हिसार