{"_id":"5b070f084f1c1ba36e8b4786","slug":"41527189256-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में सबसे ज्यादा पारा होने के बावजूद हिसार में नहीं बदला स्कूलों का टाइम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में सबसे ज्यादा पारा होने के बावजूद हिसार में नहीं बदला स्कूलों का टाइम
Updated Fri, 25 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
तीसरे दिन वीरवार को भी सूर्य देव की तपिश का भी प्रकोप जारी। अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह तापमान इस मौसम का का सर्वाधिक है। मौसम वैज्ञानिकों की 27 मई तक गर्मी का प्रकोप रहेगा। 28 मई को मौसम बदलने की संभावना है। स्कूली बच्चे भीषण गर्मी में स्कूल जाने को मजबूर हैं।
वीरवार सुबह से ही तेज धूप ने आभास करा दिया था कि दिन में गर्मी रहेगी। दोपहर होते होते लू चलने लगी। शाम तक गर्म हवाओं का प्रकोप रहा। गर्मी के मौसम में भी बच्चों को स्कूल जाने को मजबूर होना पड़ा। बच्चे लू का सामना करते हुए घर लौटे। मौसम विभाग के अनुसार 27 मई तक मिजाज ऐसा ही रहेगा। हवा चलने की औसत गति 7 से 13 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इन दिनों मौसम आमतौर पर खुश्क और गर्म रहने, लेकिन बीच-बीच में मध्यम स्तर के बादल और कहीं-कहीं धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।
स्कूलों के समय बदलाव पर नहीं हो सका फैसला
प्रदेश के शिक्षा मंत्री की ओर से स्कूलों के समय में बदलाव के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें शिक्षा निदेशालय की ओर से एक पत्र भी जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि जिला उपायुक्त अपने जिले के तापमान के अनुसार स्कूलों के समय में बदलाव कर सकते हैं। वीरवार को जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सहरावत चंडीगढ़ में होने के कारण स्कूलों के समय बदलाव को फैसला नहीं हो सका। इस बारे में शुक्रवार को मीटिंग में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
पिछले चार दिन का तापमान रिकॉर्ड
तारीख --------- तापमान
21-------------- 43.4
22-------------- 45.5
23------------- 45.1
24------------- 45.6
मई के अंतिम सप्ताह में क्यों होती है भीषण गर्मी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मई में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है, जिससे सूर्य की किरणें सीधी धरती पर पड़ती हैं। इस कारण मई के आखिरी में भीषण गर्मी का असर रहता है। बदलते मौसम में नमी की मात्रा घट गई है। पिछले तीन दिन से लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे हैं।
स्कूलों का समय 8 से 12 बजे करने की मांग
हिसार। हरियाणा प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान रणधीर बूरा के नेतृत्व में उपायुक्त अशोक मीणा से मिला। प्रेस प्रवक्ता विनोद रोहिल्ला ने बताया कि ज्ञापन में एसोसिएशन ने शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से वीरवार को जारी पत्र का हवाला देते हुए कहा कि अत्यधिक गर्मी को देखते हुए उपायुक्त अपने स्तर पर स्कूलों के समय का समायोजन कर सकता है। हिसार का तापमान इन दिनों 45 डिग्री से भी अधिक हो गया है। इसलिए प्राथमिक स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाए।
निजी स्कूलों में अवकाश, सरकारी को इंतजार
करीब 90 प्रतिशत निजी स्कूलों में गर्मियों के अवकाश घोषित हो चुके हैं। सरकारी स्कूलों में बच्चों को ग्रीष्मावकाश का इंतजार है। यहां एक जून से अवकाश होने हैं। सरकारी स्कूलों में बिजली और पंखों की पूरी व्यवस्था न होने के कारण बच्चों को अधिक गर्मी सहनी पड़ती है। छुट्टी के समय तापमान सबसे अधिक होता है।