{"_id":"5ace6d894f1c1b533e8b49e0","slug":"41523477897-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट के लिए 23 एकड़ जमीन बेचने के निगम के प्रस्ताव को केबिनेट की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट के लिए 23 एकड़ जमीन बेचने के निगम के प्रस्ताव को केबिनेट की मंजूरी
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
प्रस्तावित एविएशन हब के लिए 4218 एकड़ जमीन को चिह्नित करने के बाद विभागों ने उड्डयन विभाग को जमीन ट्रांसफर करना शुरू किया है जिसमें नगर निगम ने 23 एकड़ जमीन उड्डयन विभाग को बेचने का फैसला लिया। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
वर्ष 2017 में एविएशन हब के लिए सभी 14 विभागों को लेटर भेजे गए थे। विभागों की ओर से एनओसी मांगी थी। प्रशासन ने ऐसे भवनों को चिह्नित किया है जिन भवनों को यहां से शिफ्ट किया जाएगा। एविएशन के लिए प्रस्तावित 4215 एकड़ जमीन के लिए बाईपास स्थित राजकीय महिला कॉलेज के भवन को यहां से हटाया जाएगा। बरवाला रोड पर बनी पुलिस लाइन के कुछ भवन यहां से शिफ्ट करने होंगे। बोस्टल जेल को भी इस लोकेशन से शिफ्ट करना पड़ेगा। कुछ छोटे भवन भी इस दायरे में आएंगे।
किसकी कितनी जमीन होगी ट्रांसफर
कैटल फार्म 2616 एकड़
राज्य कृषि फार्म- 85 एकड़
लुवास 299 एकड़
सीड फार्म 611 एकड़
पुलिस विभाग 84 एकड़
पर्यटन विभाग 04 एकड़
मत्स्य विभाग 16 एकड़
स्वास्थ्य विभाग 05 एकड़
नगर निगम 23 एकड़
पशुमेला ग्राउंड 52 एकड़
इंजीनियरिंग कॉलेज 171 एकड़
सरेआम 33 एकड़
डीसी ऑफिस 13 एकड़
पीडब्ल्यूडी 20 एकड़ ़
सिविल एविएशन 180 एकड़
कुल 4216 एकड़ -
-----------------------------------------------------------------
सभी विभागों की जमीन ट्रांसफर करने के लिए एनओसी के लेटर जारी किए जा चुुके हैं। तय एरिया की रफ मार्किंग हो चुकी है। यहां से कुछ भवनों को शिफ़्ट करना होगा। प्रदेश सरकार को यह प्रस्ताव भेजा हुआ है।
विज्ञापन
-एएस मान, एडीसी, हिसार।