फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   विधायक नैना चौटाला महिलाओं से हुई रूबरू

विधायक नैना चौटाला महिलाओं से हुई रूबरू

Mon, 25 Dec 2017 12:30 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
विधायक नैना चौटाला महिलाओं से हुई रूबरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
डबवाली की विधायक नैना सिंह चौटाला की पहल पर हरी चुनरी की चौपाल कार्यक्रम रविवार को गांव जुगलान में हुआ। हलका बरवाला के गांव जुगलान के कार्यक्रम में महिलाओं ने भाग लिया। गांव के बीचों-बीच आयोजित कार्यक्रम में नैना चौटाला के समक्ष घूंघट हटाकर महिलाएं खुले मंच पर आकर माइक पर मन की बातें रखीं। नैना चौटाला के समक्ष महिलाओं ने न केवल राजनीति में अपनी भागीदारी बढ़ाने पर खुलकर बात की, बल्कि इनेलो को मजबूत करने में महिलाओं की भूमिका पर भी अपने सुझाव दिए। गांव की सरपंच ज्योति सहित गांव की अन्य महिलाओं ने विधायक नैना सिंह चौटाला, महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, जिला प्रधान छन्नो देवी व कृष्णा फोगाट सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

दोपहर करीब एक बजे गांव में पहुुंची डबवाली की विधायक नैना चौटाला का गांव की महिलाओं ने हरियाणवी गीत गाकर स्वागत किया। चूल्हा-चौकी, खेती-बाड़ी का काम छोड़कर बड़ी संख्या में यहां महिलाओं ने हरी चुनरी की चौपाल में हिस्सा लिया। गांव की महिलाओं ने कहा कि यह पहला मौका है, जब इस प्रकार के कार्यक्रम से सरकार तक उनकी समस्याएं पहुंचाने और अपने मन की बात रखने का मौका मिला है। काफी महिलाएं अपना घूंघट खोल पहली बार अपनी बात कार्यक्रम में रखती देखी गईं। विधायक नैना चौटाला ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं को विधानसभा के माध्यम से सरकार तक और भविष्य में हिसार लोकसभा क्षेत्र से हरी चुनरी की चौपाल कार्यक्रम हर महीने करेंगी। इस अवसर पर राजकली, भूरो, जीवनी, दर्शना, कृष्णा खर्ब, निर्मला रेढू, दर्शना लाठर, निर्मला, उमरावती, फुल्ली, सेवा, भंती, बिमला सुलखणी, कपूरी, कपूरी, राजकली, सिलोचना, भूरो, सेवा देवी, कलावती, मुकेश रानी, कृष्णा, गीता, गुड्डी, राजकली, संतोष, मुकेश, रोशनी देवी, सुखमा, रेशमा, सुदेश, मुथरी देवी, सुमित्रा देवी, गीता सोनी, सिलोचना देवी सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed