{"_id":"59442d104f1c1bba5e8b496b","slug":"41497640208-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम एनाउंसमेंट पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम एनाउंसमेंट पर ब्रेक
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
एलईडी के मुख्यालय स्तर पर फेरबदल के लेटर ने सीएम एनाउंसमेंट पर भी ब्रेक लगा दिए हैं। नलवा हलके के शहरी एरिया में करीब साढ़े 12 लाख की लागत से स्ट्रीट लाइट संबंधित काम होने थे। इन पर रोक लग गई है। नगर निगम के अधिकारियों ने इसको लेकर मुख्यालय से मार्गदर्शन मांगा है। फिलहाल टेंडर रोक दिए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी थी, जिस फर्म को टेंडर जारी हुए हैं, उसको वर्क ऑर्डर नहीं दिए गए हैं।
हलके के वार्ड के दो कार्य रुके
नलवा हलके में पड़ने वाले वार्डों में दरअसल एक कार्य 6 लाख 18 हजार, दूसरा कार्य 6 लाख 21 हजार रुपये से होने थे। नगर निगम ने इसको लेकर बाकी सिविल वर्क के साथ टेंडर लगा दिए। मगर टेंडर प्रक्रिया पूूरी होने से पहले ही मुख्यालय से ऑर्डर जारी हो गए कि नगर निगम अपने स्तर पर मौजूदा लाइटों को नहीं बदलेगी। इन लाइटों के स्थान पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। यह काम मुख्यालय स्तर पर अलॉट किया जाएगा।
मुख्यालय ने मांगा स्ट्रीट लाइट से आने वाले बिलों का खर्च
नगर निगम से मुख्यालय ने स्ट्रीट लाइटों से आने वाले खर्च यानी बिल संबंधित डिटेल मांगी है। स्ट्रीट लाइट के आने वाले पिछले दो सालों के बिलों की डिटेल, मीटर, बिजली खपत की डिटेल मांगी गई है। हिसार के अलावा अन्य परिषदों और पालिकाओं से इससे संबंधित डिटेल मांगी गई है।
विज्ञापन
निगम का 20 लाख का सप्लाई का टेंडर किया रद्द
अधिकारियों ने इससे पहले 20 लाख रुपये कीमत का सप्लाई का टेंडर कैंसल किया था। इस कॉस्ट से नगर निगम को एलईडी स्ट्रीट लाइटें मंगवानी थीं। टेंडर खुल चुका था, वर्क ऑर्डर नहीं दिए और इसे कैंसल कर दिया गया। इस मामले को पार्षद नरेंद्र शर्मा सहित कई पार्षदों ने कमिश्नर के समक्ष उठाया था।
हम मुख्यालय से बात कर रहे हैं। जल्द ही कोई गाइडलाइन आ जाएगी। वैसे भी अगर पूरे शहर में एलईडी लाइटें लगेंगी तो यह एरिया भी कवर हो जाएगा।
- प्रवीन कुमार, एमई नगर निगम
नलवा हलके की सीएम एनाउंसमेंट में से स्ट्रीट लाइट के काम पर रोक
- नलवा हलके में स्ट्रीट लाइट संबंधित 6-6 लाख रुपये के होने थे दो काम
- मुख्यालय से मांगा मार्गदर्शन, सीएम एनाउंसमेंट है रोकें या लगवाएं स्ट्रीट लाइट