फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   40 year old drinking water line will be replaced in Sector-15, Rs 2.47 crore will be spent

Hisar News: सेक्टर-15 में बदली जाएगी 40 साल पुरानी पेयजल लाइन, 2.47 करोड़ रुपये खर्च होंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:40 AM IST
विज्ञापन
40 year old drinking water line will be replaced in Sector-15, Rs 2.47 crore will be spent
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तरफ से सेक्टर 15 की पुरानी पेयजल लाइनों को बदला जाएगा। इसे लेकर अधिकारियों ने चीफ इंजीनियर से टेंडर लगाने की अनुमति मांगी है। यह अनुमति मिलते ही टेंडर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि शहर का सेक्टर 15 करीब 40 साल पहले बसा था। तब से आज तक सेक्टर की पेयजल लाइनों की सुध नहीं ली गई है। पेयजल लाइन काफी पुरानी हो चुकी हैं। इस कारण से काफी बार घरों में दूषित पेयजल सप्लाई की समस्या का सामना करना पड़ता है। सेक्टरवासी लंबे समय से सेक्टर की पुरानी पेयजल लाइनों को बदलने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

सेक्टर की पुरानी लाइनों को बदलने पर 2.47 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस दौरान सेक्टर की करीब 14 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइनों को बदला जाएगा। इनमें से 100 से 300 एमएम की लाइन शामिल हैं। इस सेक्टर में करीब एक हजार प्लॉट हैं। अगर आबादी की बात करें तो वर्तमान में सेक्टर की 5 हजार से ज्यादा की आबादी है। पेयजल लाइन बदलने से इस आबादी को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर में चरमराई सीवर व्यवस्था
सेक्टरवासियों की मानें तो सेक्टर में इन दिनाें सीवर संबंधी समस्याएं भी आ रही हैं। बार-बार सीवर लाइन ब्लॉक हो जाती है, जिसे खुलवाना पड़ता है। लाइनें छोटी होने की वजह से मशीनों की मदद से इनकी सफाई भी नहीं हो पाती है। सेक्टर में काफी संख्या में चार मंजिला मकान बन रहे हैं, जिससे सीवर लाइन पर बोझ बढ़ गया है। इस समाधान सीवर लाइन बदलकर ही किया जा सकता है।

डीएनआईटी मंजूरी के लिए चीफ इंजीनियर के पास भेज दी है। वहां से मंजूरी मिलते ही टेंडर लगा दिया जाएगा। टेंडर अलॉट होते ही एजेंसी काम शुरू कर देगी। - पवन वर्मा, एक्सईएन, एचएसवीपी

--------------

सेक्टर की पुरानी पेयजल लाइन बदलने की सख्त जरूरत है। पेयजल लाइन के बदलने से लोगों को काफी फायदा होगा। वैसे सेक्टर की सीवर लाइन बदलनी भी चाहिए। - सतबीर सिंधु, महासचिव, आरडब्ल्यूए, सेक्टर 15-ए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed