फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   4 panels in Jat Education Society, 6 nominations for Principal

Hisar News: जाट एजुकेशन सोसायटी में 4 पैनल मैदान में, प्रधान के लिए 6 नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
4 panels in Jat Education Society, 6 nominations for Principal
हिसार। जाट एजुकेशन सोसायटी चुनाव में प्रधान पद के लिए 6 लोगों ने नामांकन किया है। जिसमें चार पैनल मैदान में उतरे हैं। प्रधान पद के लिए 6, उपप्रधान के लिए 4, सचिव के लिए 4, कोषाध्यक्ष के लिए 4 नामांकन आए हैं। कार्यकारिणी के 11 पदों के लिए 17 नामांकन भरे गए हैं। पूर्व मंत्री कंवल सिंह के निर्देशन में सुखबीर गोयत के पैनल ने पंचायती उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा है।
विज्ञापन

जाट एजुकेशन सोसायटी में सुखबीर सिंह गोयत, जंगजीत सिंह खांडाखेड़ी, सुशील लांबा, अजमेर ढांडा ने पैनल के साथ नामांकन भरा है। प्रो. केएल रिणबा व सुभाष कुंडू ने बिना पैनल प्रधान पद के लिए नामांकन किया है। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट प्रदीप बाजिया ने बताया कि सभी नामांकन की जांच की गई है। बुधवार सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कंवल सिंह, पूर्व कुलपति प्रो.केएस खोखर, पूर्व मंडल आयुक्त युद्धबीर सिंह ख्यालिया,डॉ. रमेश पूनिया, पूर्व एचसीएस संतलाल पचार, पूर्व जिला उद्यान अधिकारी भूपेंद्र दूहन, कुलबीर दूहन, विजेंद्र हुड्डा, सूबे सिंह आर्य, अजीत सहरावत, दलजीत फौैजी, अनूप जाखड़, कर्णदीप पूनिया, सुभाष, हरिता, मान सिंह सहित अन्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जाट एजुकेशन सोसायटी को राजनीति का अखाड़ा बनने से बचाने के लिए पंचायती पैनल मैदान में उतारा गया है। 102 से अधिक कॉलेजियम सदस्यों ने पूर्व मंत्री कंवल सिंह की अध्यक्षता में बैठक की थी। जिसमें पंचायती पैनल का चुनाव करने के लिए कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने पहले 20 उम्मीदवार शाॅर्ट लिस्ट किए। उन सभी से बातचीत कर उनके विजन के बारे में जानकारी ली। अंत में 4 प्रत्याशियों को फाइनल किया गया है। कौन किस पद के लिए उम्मीदवार होगा यह तय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व कुलपति प्रो. केएस खोखर, पूर्व मंडल आयुक्त युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने कहा कि जाट शिक्षण संस्थान के प्राचीन गौरव को लौटाने के लिए पंचायती पैनल उतारा गया है। प्रधान पद के प्रत्याशी सुखबीर सिंह गोयत ने कहा कि संस्थान में भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद खत्म करना पहली प्राथमिकता होगी। जाट संस्थान को यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाना, शिक्षकों काे यूजीसी के हिसाब वेतन दिलाया जाएगा।





पैनल एक
प्रधान : सुखबीर सिंह गोयत
उपप्रधान : राजबीर सिंह बूरा
सचिव : सुखबीर सिंह सिवाच
कोषाध्यक्ष : ओमप्रकाश ढांडा
---------
पैनल नंबर 2
प्रधान : जंगजीत सिंह खांडा खेड़ी
उपप्रधान : रामकुमार नियाणा
सचिव : रविंद्र पानू
कोषाध्यक्ष : विनोद नंबरदार बोबुआ
------------------------
पैनल नंबर 3
प्रधान : अजमेर ढांडा
उपप्रधान : दिलदार पूनिया
सचिव : प्रविंद्र मलिक
कोषाध्यक्ष : सागर सिवाच
---------------
पैनल नंबर 4
प्रधान : सुशील लांबा
उपप्रधान : कृष्ण गोदारा
सचिव : अशोक कुमार
कोषाध्यक्ष : भूपेंद्र पानू
-----------
कार्यकारिणी सदस्य के लिए
सुनीता खेदड़
संदीप दाहिमा
एडवोकेट राजकपूर, हिसार
जगत सिंह, पीएलए हिसार
कुलदीप सिंह, गांव गढ़ी
शीशपाल, जींद
हर्ष बामल, हिसार
कुलदीप नैन, दनौंदा नरवाना
शत्रुप, डिफेंस काॅलोनी हिसार
सतपाल, अनीपुरा हांसी
रामदिया, देवीगढ़ कैथल
वजीर सिंह, बडाला हांसी
विनोद कुमार, नाथुसरी चौपटा सिरसा
करण सिंह, लोहारू भिवानी
योगेश सिहाग, हिसार
अमरीक सिंह, नारनौंद हिसार
प्रदीप लांबा, लाडवा हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed