फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   4 criminals with reward arrested

Hisar News: अपहरण कर फिरौती मांगने वाले 4 इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

Tue, 13 Feb 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 13 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
4 criminals with reward arrested
हांसी सीआईए वन की गिरफ्त में अपहरण के आरोपी। 
हांसी। सीआईए टीम ने अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में चार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। बीते वर्ष आरोपियों ने गौरव व अनिल को हिसार रोड पर कैंची चौक से अपहरण करके जितेश भाटिया के खेत में बने कमरे में बंधक बनाकर 20 लाख रुपये कि फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दयाल सिंह कॉलोनी निवासी सचिन, रवि उर्फ कालिया, जय प्रकाश व डडल पार्क निवासी हरपाल के रूप में हुई। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पिकअप चालक से 2 हजार रुपये छीनने के मामले में तीन गिरफ्तार

हांसी। थाना सदर पुलिस ने पिकअप चालाक से 2 रुपये छिनने के मामले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में अभियोग अंकित किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पेटवाड़ निवासी दीपांशु उर्फ पेठा, सुरेश, अनिल रूप में हुई। तीनों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस को सूचना मिली थी कि मय्यड़ टोल के पास एक पिकअप चालक राजस्थान निवासी सद्दाम हुसैन व मोहम्मद ताहिर से तीन लोगो ने नकली फाइनेंसर बनकर व गाड़ी के नंबर प्लेट बदलकर 2 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। छीने गए 2000 रुपये को भी बरामद कर लिया है। तीनों से एक आई-10 कार को भी कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed