{"_id":"5fb578f88ebc3e9b9a4fb9a0","slug":"351-new-corona-patient-and-3-death-hisar-news-rtk5829536155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहली बार मिले 351 कोरोना संक्रमित, 3 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहली बार मिले 351 कोरोना संक्रमित, 3 की मौत
विज्ञापन
हिसार। जिले में बुधवार को एक ही दिन में सबसे अधिक 351 संक्रमित मिले। इससे पहले एक ही दिन में सबसे अधिक 4 नवंबर को 302 मिले थे। इनके अलावा बुधवार को कोरोना से 3 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 46 वर्षीय अध्यापक शामिल है।
विभाग के अनुसार मृतकों में से दो संक्रमित मरीज गंभीर हालत के थे, जो वेंटिलेटर पर थे। इनमें एक मोठ गांव निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग, अर्बन एस्टेट निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, प्रभुवाला गांव निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। इनमें से दो सीनियर सिटीजन व एक अध्यापक था। एक मृतक जिला अस्पताल, एक अग्रोहा मेडिकल कॉलेज और एक गंगाराम अस्पताल में दाखिल था। इनमें से एक मरीज जिला अस्पताल में मौत होने के बाद जांच में संक्रमित मिला था। विभाग के अनुसार दो मृतक शुगर, बीपी, अस्थमा सहित अन्य बीमारी से ग्रस्त थे। इसके अलावा विभाग को एक मृतक मरीज की मौत के कारणों केेे बारे में पता नहीं चला है।
उप सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल के अनुसार देर शाम को आई रिपोर्ट में 351 कोरोना केस मिले हैं, जिनको मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 13892 हो गया है। इनमें से अब तक जिले के 11626 मरीज कोरोना की जंग जीत कर घर लौट चुके हैं, जबकि 2073 एक्टिव केस हैं। ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 83.69 प्रतिशत रहा। बुधवार को हुई तीन मौतों को मिलाकर जिले में कोविड-19 से मौत का आंकड़ा 193 हो गया है। विभाग की टीमें सभी संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री जुटा रही हैं।