फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   34 new corona patient and on death in Hisar

कोरोना से लगातार चौथे दिन मौत, नौ विद्यार्थियों सहित 34 नए संक्रमित मिले

Sat, 03 Apr 2021 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
34 new corona patient and on death in Hisar
हिसार। जिले में लगातार चौथे दिन शुक्रवार को कोरोना से एक मौत हुई है। इसके अलावा नौ विद्यार्थियों सहित 34 नए कोरोना संक्रमित मरीज भी मिले हैं। ऐसा तीसरी बार हुआ है कि इस साल में सबसे अधिक कोरोना केस मिले हैं।
विज्ञापन

इससे पहले 26 मार्च को 35 तो 1 अप्रैल को 30 केस मिले थे। इनको मिलाकर जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 17501 हो गई है। इसके चलते रिकवरी रेट में लगातार गिरावट आ रही है, जो अब 96.98 प्रतिशत हो गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या 191 है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़त मामलो को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कंटेनमेंट जोन बनाने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए फील्ड कर्मियों से लेकर नोडल अधिकारियों की भी ड्यूटी लगा दी है। कोरोना केस बढ़ते देख शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 23 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इनमें 11 क्षेत्र वीरवार को चुने थे और 13 क्षेत्र शुक्रवार बनाए गए हैं। इसके चलते आमजन को ज्यादा परेशानी न हो, इसलिए शुरू में विभाग ने केवल माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। संक्रमित मरीज के घर के अलावा इक्का-दुक्का घर को ही कंटेनमेंट में शामिल किया गया है। अभी ज्यादातर कंटेनमेंट जोन शहरी क्षेत्र में ही हैं, क्योंकि यहीं से केस अधिक मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल जुलाई में बढ़े थे केस
इस तरह का सिलसिला पिछले साल जुलाई माह में शुरू हुआ था। इसी महीने से अचानक कोरोना आंकड़े बढ़ना शुरू हुए थे। उसके बाद हर रोज कोरोना आंकड़े में लगातार उछाल आता गया। इससे पहले मई-जून में नाममात्र केस मिल रहे थे और 30 जुलाई तक आंकड़ा केवल 238 था। उस दौरान 1 जुलाई को 11 कोरोना केस मिले थे। इसके बाद आंकड़ा बढ़ोतरी के साथ 31 जुलाई को प्रतिदिन 56 केस मिलने पर जा पहुंचा था। फिर लगातार लापरवाही बढ़ती गई और कोरोना आंकड़ा भी धीरे-धीरे प्रतिदिन 100 से 200 के आंकड़ा को छूने लगा।
नहीं थी कोरोना के अलावा कोई बीमारी
विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 50 वर्षीय मृतक महिला सातरोड़ कला गांव की रहने वाली थी और घरेलू कामकाज करती थी। महिला 27 मार्च को संक्रमित मिली थी। इसके बाद उसका अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था, जहां पर उपचार के दौरान वीरवार को उसकी मौत हो गई, मगर विभाग द्वारा उसकी मौत को शुक्रवार को कोविड-19 पोर्टल पर दर्ज किया गया है। इसके अलावा मृतक महिला को कोई अन्य बीमारी नहीं थी। फिर भी वह कोरोना से जंग नहीं जीत पाई और वेंटिलेटर पर उपचाराधीन थी। इसे मिलाकर जिले में कोरोना मौत का आंकड़ा 337 हो गया है।

संक्रमितों में विद्यार्थी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, व्यवसायी व काउंसलर शामिल
डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार उकलाना मंडी की घरेलू कामकाज करने वाली दो महिलाएं, गंगवा गांव की छात्रा, न्यू मॉडल टाउन का व्यवसायी और 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला व एक छात्र, एमसी कॉलोनी की महिला व एक छात्रा, पीएलए का व्यवसायी, विद्युत नगर एवं सेक्टर 33 की दो महिलाएं, न्यू मॉडल टाउन का सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सेक्टर 9-11 की महिला, आजाद नगर के दो कर्मी एवं पायल गांव का मजदूर, खरखड़ा गांव का छात्र एवं कुंभा की छात्रा, शाहपुर का छात्र, सदलपुर का सीनियर सिटीजन व मलासर का कर्मी, उकलाना के इंदिरा कॉलोनी का सीनियर सिटीजन व छात्र एवं उकलाना का कर्मी, पुट्ठी मंगल खां का छात्र व मोती नगर की महिला, बहबलपुर का छात्र, ढाणी खुर्द व सेक्टर 14 के दो कर्मी, फ्रेंड कॉलोनी निवासी जिला अस्पताल 40 वर्षीय काउंसलर और इंद्रप्रस्थ कॉलोनी का व्यवसायी शामिल हैं, जो संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed