फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   34 lakhs, Hissar under the name of giving gas dealership dealership

गैस एजेंसी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर हड़पे 34 लाख

Tue, 21 Mar 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/हिसार,अमर उजाला
ब्यूरो/हिसार,अमर उजाला Updated Tue, 21 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
34 lakhs, Hissar under the name of giving gas dealership dealership
रसोई गैस - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा, राजस्थान, पंजाब व मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में काफी लोगों से प्राची गैस एजेंसी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये हड़प चुके यूपी के चार भाइयों सहित पांच लोगों को पुलिस राजस्थान के अलवर की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। उन पर हिसार व हांसी में तीन लोगों से डीलरशिप देने के नाम पर करीब 34 लाख रुपये हड़पने के अलग-अलग तीन केस दर्ज हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यूपी के लखनऊ के चार भाई दिलीप वर्मा, राकेश वर्मा, विजय वर्मा और पवन वर्मा खुद को प्राची गैस एजेंसी कंपनी का डायरेक्टर बताते रहे हैं और अजीत खुद को जीएम बताता रहा है। वे अखबारों में डीलरशिप देने संबंधी विज्ञापन छपवाते थे। इस तरह डीलरशिप लेने के इच्छुक लोग उनके संपर्क में आकर अपनी नकदी गवां बैठते। हिसार जिले में इनकी ठगी का शिकार तीन लोग हुए। हांसी के प्रवीण कुमार और हिसार के दो अन्य लोग। पुलिस के अनुसार ठगों ने इन तीनों लोगों से करीब 34 लाख रुपये हड़प लिए। उन्होंने रुपये लेकर एजेंसी का दफ्तर खुलवा दिया और कुछ दिन सिलेंडर दिए। बाद में उनका कुछ पता-ठिकाना न मिला। बताया जाता है कि वे हेडक्वार्टर दिल्ली व मुंबई में बताते थे। हिसार जिले में ठगों ने एक आदमी से 10 लाख रुपये और दो आदमियों से 12-12 लाख रुपये हड़पे थे। पुलिस की टीम ने पांचों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उनको दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


अलवर से लाए प्रोडक्शन वारंट पर
राजस्थान की अलवर पुलिस ने ठगी के इन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उन्होंने वहां बताया था कि हमनें हिसार में भी इसी अंदाज में ठगी की है। अलवर पुलिस ने इसकी सूचना हिसार पुलिस को दी थी। पुलिस की एक टीम पांचों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लाने के बाद उनका दो दिन का रिमांड हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed