{"_id":"629cf0b85e600d0d164829a1","slug":"32-tola-of-gold-and-rs-1-80-lakh-stolen-from-two-houses-of-gorchi-village-hisar-news-hsr633554330","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरछी गांव के दो मकानों से 32 तोला सोना और 1.80 लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरछी गांव के दो मकानों से 32 तोला सोना और 1.80 लाख रुपये चोरी
विज्ञापन
बालसमंद। क्षेत्र में लगातार दो दिनों में दो बड़ी चोरी की वारदात से लोगों में खौफ है। वहीं पुलिस गश्त के बावजूद अपराधी बेखौफ वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। गोरछी गांव में शनिवार की रात दो मकानों से चोर करीब 32 तोला सोना और 1 लाख 80 हजार रुपये चुरा ले गए। हालांकि एक दिन पहले गावड़ गांव में हुई करीब 40 तोले सोने, साढ़े 5 लाख रुपये की चोरी के बाद पुलिस ने गश्त बढ़ा दी थी। पुलिस शनिवार रात से रविवार सुबह चार बजे तक गश्त पर रही। इसके बावजूद क्षेत्र में चोरी वारदात को अंजाम दे गए। सूचना मिलने पर सीआईए, बालसमंद पुलिस चौकी और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ टीम मौके पर पहुंची और जरूरी तथ्य जुटाए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने खंगाली 15 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
गोरछी निवासी जोगेंद्र ने बताया कि वह घर के चौबारे में सो थे। सुबह जब उठे तो अलमारी और दो संदूकों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से करीब 20 तोले सोना, चांदी के जेवरात, 30 हजार रुपये और दो किलोग्राम देसी घी ले गए। वहीं पड़ोसी अजीज के घर में अजीज की माता धर्मवती सोई हुई थी। आवाज सुनकर वह उठी और शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए। इसके बाद घर संभाला तो 12 तोले सोना और करीब डेढ़ लाख रुपये गायब मिले। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डीएसपी नारायण सिंह व सीआईए टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। उधर, बालसमंद पुलिस टीम ने आसपास के 15 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। हालांकि गोरछी के बस स्टैंड पर लगे कैमरे में कोई भी दिखाई नहीं दे रहा है।
गावड़ व गोरछी की वारदात में समानता
गावड़ और गोरछी दोनों गांव में चोरी करने का तरीका एक जैसा रहा है। गावड़ निवासी रामप्रसाद के घर से चोरों ने तकिये के कवर, पानी की बोतल चोरी की थी। इसी तरीके से गोरछी निवासी जोगेंद्र के घर से देसी घी, फ्रीज से पानी की बोतल व तकिये के कवर ले गए।
विज्ञापन
पुलिस की अपील : ठीकरी पहरा लगाएं और संदेहजनक व्यक्ति की सूचना दें
बालसमंद चौकी इंचार्ज सौरभ ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ठीकरी पहरा लगाने की अपील की है। साथ ही गांव में संदेहजनक व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
गांव गोरछी से दो घरों से करीब 30 तोले सोना और 1.80 लाख की नकदी चोरी हुई है। पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गावड़ और गोरछी के चोरी के मामले में पुलिस काफी सीसीटीवी कैमरों को चेक कर चुके हैं। - सौरभ चौकी प्रभारी बालसमंद पुलिस