{"_id":"68b9722a8bde1d901e07feb7","slug":"32-houses-collapsed-due-to-rain-in-hisar-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में आफत की बारिश: इस जिले में तेज बारिश से एक हफ्ते में गिर गए 32 घर, ढाणियों में पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में आफत की बारिश: इस जिले में तेज बारिश से एक हफ्ते में गिर गए 32 घर, ढाणियों में पहुंचा पानी
Thu, 04 Sep 2025 04:34 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर हिसार
माई सिटी रिपोर्टर हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 04 Sep 2025 04:34 PM IST
सार
हरियाणा में बारिश से कई जिलों में नहरें ओवरफ्लो हैं जिस वजह से पानी अब रिहायशी इलाकों में पहुंच रहा है। इससे फसलों और मकानों को नुकसान पहुंच रहा है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
हिसार में बारिश से घरों को पहुंचा नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में बीते एक सप्ताह से जारी बारिश ने लोगों के मकानों, फसलों और सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया है। अकेले हिसार जिले में एक सप्ताह में कुल 32 मकान गिर चुके हैं। जुगलान गांव में मंगलवार की रात 11 मकान गिर गए। घिराय में दो, राजली में तीन, चानौत में चार मकान गिर गए। जुगलान में पंच कुलदीप बेरवाल, अर्जुन मुवाल ,विनोद बेरवाल , मनीराम अग्रवाल, सोनू इंदोरा, सलीम इंदोरा, रामकुमार और राजकुमार काजला के मकान गिर गए।
बारिश से अग्रोहा खंड के गांव लांधड़ी में एक मकान की छत, सीढ़ियां और दीवार गिर गई। गनीमत रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। लांधड़ी निवासी तरूण राजपूत ने बताया कि वह मजदूरी करता है। सोमवार शाम को वह बाहर वाले कमरे में बैठा था और उसकी पत्नी खाना बना रही थी। दो लड़के व एक दोहती बरामदे में पढ़ रहे थे।
इसी दौरान बारिश से मकान का एक हिस्सा गिरने की तेज आवाज आई। परिवार के सभी सदस्य बरामदे से बाहर आ गए। कुछ ही देर में मकान की छत गिर गई। धमाके की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भागकर आए। वहीं, मकान के मलबे के नीचे सामान दब गया। जिससे एक लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। गांव के तालाब में पानी ओवरफ्लो होने से ढाणियों में जाने वाले रास्ते में एक फीट तक पानी भर गया है। इस कारण 15-20 ढाणियों का रास्ता बंद हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: हरियाणा में बर्बादी की बारिश: अंबाला-भूना में घरों में घुसा पानी, 3 ड्रेनों में आई दरार; लाडवा में तटबंध टूटा