फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   30 questions asked in road safety quiz, students solved in 15 minutes

Hisar News: सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी में पूछे 30 प्रश्न, विद्यार्थियों में 15 मिनट में किए हल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
30 questions asked in road safety quiz, students solved in 15 minutes
हिसार। जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे 170407 विद्यार्थियों ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रश्न-पत्र में सड़क सुरक्षा से संबंधित कुल 30 प्रश्न पूछे गए, जिसे विद्यार्थियों ने 15 मिनट में ही हल कर लिए। परीक्षार्थियों ने बताया धुंध में वाहनों पर कौन सी पट्टी लगाई जाती है, इसका उत्तर नहीं दे पाए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शंशाक कुमार सावन ने बताया कि आदमपुर, अग्रोहा, उकलाना, बरवाला, हिसार प्रथम और हिसार द्वितीय में स्कूल और कॉलेज लेवल पर विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी में भाग लिया। इसके बाद ब्लॉक, जिला, रेंज व राज्य स्तर भी यह प्रतियोगिता होगी। मंगलवार को प्रतियोगिता में 6 ब्लॉक के 583 सरकारी, 388 निजी स्कूल व 26 कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

परीक्षा में बैठकर अच्छा लगा। आजकल बहुत जरूरी है कि सभी को यातायात नियमों का पता होना चाहिए। क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। - रवि, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सरकार का यह अच्छा प्रयास है कि प्रतियोगिता करवाकर सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां प्रदान करना है। चाहे बच्चा हो या बड़ा हर किसी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। - प्रिंस, छात्र
------
प्रश्न-पत्र में पूछे गए सवाल आसान थे। कुछ सवालों के कारण मेरी खुद की जानकारी भी बढ़ी है। यातायात नियमों के बारे में हर किसी को जानकारी होना जरूरी है। - विपिन, छात्र

-------
दैनिक दिनचर्या से जुड़े सवाल प्रश्न-पत्र में पूछे गए थे। वाहन की कितनी रफ्तार होनी चाहिए, कौन सा सिग्नल किस विषय का प्रतीक है। साथ ही सफेद पट्टी किस काम आती है। सहित अनेक प्रश्नों को हल करने में मजा आया। - वीर, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed