फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   28 thousand rupees challan for the sound of bullet cracker

Hisar News: बुलेट पटाखा की आवाज पर 28 हजार रुपये का चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
28 thousand rupees challan for the sound of bullet cracker
नारनौंद। ट्रैफिक पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने वाले एक बुलेट सवार पर 28 हजार रुपये का चालान किया है। यह जुर्माना बाइक में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और अधूरे कागजात होने के चलते लगाया गया।
विज्ञापन

ट्रैफिक इंचार्ज रामनिवास ने जानकारी देते हुए बताया कि माजरा रोड पर चेकिंग के दौरान एक बुलेट सवार को रोका गया। जांच में पाया गया कि बाइक से पटाखे जैसी तेज आवाज आ रही थी, जो ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है। उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल 28 हजार रुपये का चालान काटा। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बुलेट या अन्य दोपहिया वाहनों में जानबूझकर तेज आवाज पैदा करने के लिए मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग गैरकानूनी है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और ऐसे गैरकानूनी मॉडिफिकेशन से बचें, जो न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि आमजन के लिए परेशानी का कारण भी बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed