फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   28 new corona positive patient found in city

इनकम टैक्स का अधिवक्ता, कॉन्ट्रेक्टर व उसकी पत्नी सहित 28 मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 23 Jul 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
28 new corona positive patient found in city
एनआरसीई और अग्रोहा लैब से बुधवार देर शाम आई रिपोर्ट में ट्रांसपोर्ट कंपनी के संक्रमित के कांटेक्ट से सेक्टर-14 निवासी एक महिला व तीन अलग-अलग जगह के निवासी युवक, इनकम टैक्स का अधिवक्ता और कांट्रेक्टर व उसकी पत्नी सहित 28 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 22 संक्रमित लोग जिले के निवासी हैं, जबकि छह मरीज अन्य जिलों के निवासी हैं।
विज्ञापन

रामपुरा मोहल्ला, डोगरान मोहल्ला, हेयर सैलून संचालिका के कांटेक्ट के बाद आठवीं लंबी चैन ट्रांसपोर्ट कंपनी की मिलनी शुरू हुई है। इससे पहले कांटेक्ट की लंबी चेन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वासी, बरवाला निवासी, मुल्तानी चौक, कृष्णा नगर निवासी संक्रमित से मिल चुकी है। नए 22 केसों को मिलाकर जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 709 से बढ़कर 731 हो गया है। विभाग द्वारा सभी संक्रमित मरीजों को एंबुलेंस के जरिये कोविड-19 केयर सेंटर में रेफर किया गया है। अभी विभाग की तरफ से डिप्टी सीएमओ डॉ जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा अपनी टीम के साथ इन संक्रमितों के संपर्क में आए परिजनों और लोगों की हिस्ट्री जुटा रहे हैं। इन सभी संक्रमितों के घर और आसपास की जगह को सैनिटाइज कर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री
- डीएन कॉलेज हॉस्टल के क्वार्टर में रहने वाला 10 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है, जो कुछ दिन पहले ही गुरुग्राम से आया था। रामपुरा मोहल्ला निवासी संक्रमित युवक के कांटेक्ट से उसके परिवार का 13 वर्षीय बच्चा, 9 वर्षीय बच्ची संक्रमित मिली है। इससे पहले भी उसके परिवार के काफी सदस्य संक्रमित मिल चुके हैं। मुल्तानी चौक स्थित टेंट हाउस की 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी संक्रमित मिली है, जो डोगरान मोहल्ले के प्राइवेट क्लीनिक में इलाज के लिए गई थी। ट्रांसपोर्ट कंपनी के संक्रमित मरीज के कांटेक्ट से सेक्टर-14 निवासी महिला और सुंदर नगर निवासी 27 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है, जो अकाउंटेंट है। वहीं कंपनी में काम करने वाला प्रेम नगर का 36 वर्षीय सीनियर ऑफिसर और आदर्श कॉलोनी का 28 वर्षीय युवक दोनों कांटेक्ट से संक्रमित मिले हैं। यूनिवर्सिटी बिहार के 31 वर्षीय और 27 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं। दिल्ली से लौटा किशनगढ़ निवासी 25 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। मोती बाजार निवासी 32 वर्षीय युवक, मिलगेट एरिया के शिव नगर का रहने वाला 34 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं। सुलखनी गांव का रहने वाला 24 वर्षीय छात्र, रामपुरा मोहल्ले का इनकम टैक्स विभाग का 44 वर्षीय अधिवक्ता और उसकी 43 वर्षीय पत्नी, कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। विभाग के अनुसार संक्रमित एडवोकेट की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है। दुर्जनपुर गांव का 30 वर्षीय युवक कांटेक्ट से संक्रमित मिला है और जिंदल अस्पताल का कर्मचारी है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय युवक और 55 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं। संक्रमित 27 वर्षीय युवक दिल्ली की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर डिजाइनर है। हांसी क्षेत्र के लोहारी राघो नजदीक शिव मंदिर एरिया का रहने वाला 29 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है, जो 15 जुलाई को गुरुग्राम से लौटा था। विश्वकर्मा मंदिर एरिया की रहने वाली 32 वर्षीय महिला और 36 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। विभाग के अनुसार संक्रमित व्यक्ति बरवाला में कांट्रेक्टर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मिले बाहरी जिलों के संक्रमित
फतेहाबाद जिले के वाल्मीकि चौक का रहने वाला 67 वर्षीय बुजुर्ग और उसकी पत्नी जिला अस्पताल में जांच के दौरान संक्रमित मिले, जो निजी अस्पताल में कार्यरत है। दिल्ली के नांगलोई का रहने वाला 30 वर्षीय छात्र जिला अस्पताल में जांच के दौरान संक्रमित मिला है। जींद के अमरहेड़ी गांव की रहने वाली 25 वर्षीय महिला और भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र की रहने वाली 62 वर्षीय महिला संक्रमित मिली हैं। उत्तर प्रदेश का रहने वाला 25 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है।
क्वारंटीन में विभाग के सभी स्टाफ अपने खाने-पीने की व्यवस्था खुद करेंगे
सीएमओ डॉ. रत्ना भारती ने बताया कि हमारे पूरे स्टाफ को एचएयू के फैकल्टी हाउस और नामदेव धर्मशाला में रहने के साथ खाना भी दिया जा रहा है। अब कोई समस्या नहीं है। इससे पहले खाने-पीने को लेकर स्टाफ को काफी परेशानी आ रही थी, लेकिन अब उस समस्या का निवारण कर दिया गया है। पहले के दिए गए आदेशों को रद्द कर दिया गया है। अब जारी किए गए आदेश के अनुसार विभाग के सभी स्टाफ क्वारंटीन के दौरान अपने खाने-पीने की व्यवस्था खुद ही अपनी जेब से करेंगे, ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो।

जिले की दोनों लैब से बुधवार को आई रिपोर्ट के अनुसार कुल 28 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 22 लोग जिले के हैं, जबकि छह लोग दूसरे जिलों के निवासी हैं। दूसरे जिले के निवासी लोगों की गिनती हिसार के कोरोना पॉजिटिव में नहीं की जाएगी।
- डॉ. जया गोयल, डिप्टी सीएमओ, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed