फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   2.74 lakh rupees along with 224 grams of ganja recovered from the woman

Hisar News: पुलिस की टीमों ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाया अभियान, महिला से 224 ग्राम गांजा समेत 2.74 लाख रुपये बरामद

Thu, 26 Dec 2024 09:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 26 Dec 2024 09:01 AM IST
विज्ञापन
2.74 lakh rupees along with 224 grams of ganja recovered from the woman
हिसार की आंबेडकर बस्ती में तलाशी अ​भियान चलाते पुलिस कर्मी।
हिसार। जिला पुलिस ने नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ बुधवार को स्पेशल सर्च अभियान चलाया। इस अभियान में नशा निरोधक पुलिस टीम, स्टेट नारकोटिक्स टीम और डॉग स्क्वाड की टीम शामिल थी। टीम ने आंबेडकर बस्ती से एक महिला से 224 ग्राम गांजा और 2.74 लाख रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। नशा निरोधक टीम के प्रभारी उप निरीक्षक इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीमों ने आंबेडकर बस्ती में संदिग्ध जगहों पर छापामार कार्रवाई कर लोगों से पूछताछ की। डॉग स्क्वाड टीम ने भी चप्पे-चप्पे की जांच की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभियान के दौरान आंबेडकर बस्ती में रहने वाली महिला तन्नू से 224 ग्राम गांजा और 2.74 लाख रुपये बरामद किए। बरामद राशि के बारे पूछताछ करने पर पता चला कि ये राशि नशीला पदार्थ बेच कर एकत्रित की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील है कि अगर अपने आस-पास कोई आपराधिक गतिविधि चला रहा है, तो उसकी जानकारी पुलिस को दें। ताकि उस पर तत्काल कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


2.38 ग्राम हेरोइन सहित महिला गिरफ्तार

हिसार। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हिसार टीम ने आंबेडकर बस्ती से एक महिला को 2.38 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यूनिट प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि उप निरीक्षक राजपाल सिंह के नेतृत्व में टीम आंबेडकर बस्ती में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली की आंबेडकर बस्ती निवासी बिमला नशीला पदार्थ बेचने का काम करती है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और शक के आधार पर महिला बिमला की तलाशी ली तो उसके पास से 2.38 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने बताया पूछताछ में सामने आया कि महिला काफी समय से नशीले पदार्थ बेचती आ रही है। आरोपी महिला से मुख्य सप्लायर के बारे में जानकारी ली जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की अगर कोई बेचता हुआ दिखाई दे तो टोल फ्री नंबर 90508-91508 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले का नाम उजागर नहीं किया जाएगा।

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed