{"_id":"64402db50f81f491740a6f16","slug":"27-poles-fell-at-midnight-in-the-storm-57-feeders-broke-down-the-lights-remained-on-for-7-to-8-hours-hisar-news-c-21-hsr1020-111315-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आंधी में आधी रात गिरे 27 खंभे, 57 फीडर ब्रेक डाउन, 7 से 8 घंटे बत्ती रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आंधी में आधी रात गिरे 27 खंभे, 57 फीडर ब्रेक डाउन, 7 से 8 घंटे बत्ती रही गुल
विज्ञापन
हिसार। बिजली फॉल्ट को ठीक करता कर्मचारी।
विज्ञापन
हिसार। जिले में मंगलवार आधी रात अचानक मौसम ने करवट ली। 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने बिजली व्यवस्था को बिगाड़ दिया। आंधी से बिजली के 27 पोल और कई जगह पेड़ टूट गए। बिजली निगम के 57 फीडरों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी के कारण दो फीडर पर लगे ट्रांसफार्मर खराब हो गए। शहर के सबसे पुराने पॉश एरिया अर्बन इस्टेट टू में उपभोक्ताओं को बुधवार दिन भर बिजली कट सहने पड़े। कई हिस्सों में 7 से 8 घंटे तक बिजली गुल रही।
मंगलवार देर रात आए अंधड़ व बुधवार को छाए हल्के बादल के कारण दिन के तापमान में 2.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इसके साथ ही शहर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री गिरकर 22.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। इससे पहले पिछले सप्ताह शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। यह इस मौसम का अब तक का सर्वाधिक भी है।
उमरा फीडर से जुड़े गांवों में आठ घंटे ठप रही बिजली
आंधी के कारण हिसार शहरी क्षेत्र में भी रात करीब 1.30 बजे तेज आंधी के दाे सब डिविजनों का शटडाउन किया गया। बाद में 2.35 पर चालू किया। आंधी से फाॅल्ट आने पर कई एरिया में बिजली देर तक भी बाधित रही। हांसी के ग्रामीण क्षेत्र के उमरा फीडर से जुड़े गांव में रात एक बजे से सुबह 9 बजे तक बिजली ठप रही। 9 बजते ही गेहूं की कटाई को लेकर तय कट शुरू हो गया। उपभोक्ताओं को शाम 6 बजे बिजली आपूर्ति नहीं दी गई। हिसार शहर के अर्बन एस्टेट एरिया, एमसी कालोनी, दुर्गा काॅलोनी, डीसी काॅलोनी में फीडर ब्रेक डाउन होने के कारण उपभोक्ताओं को बिजली कट सहने पड़े।
विज्ञापन
सिविल लाइन फीडर में यहां लगे बिजली कट
सेक्टर 13 में एक घंटा बिजली कट रहा, बीड़ फीडर व पुलिस लाइन एरिया में 1.50 मिनट बिजली कट रहा, आईटीआई फीडर के एरिया में 1 घंटा बिजली कट रहा। अमरदीप कॉलोनी में 5 घंटे 20 बिजली कट रहा, ढंढूर फीडर क्षेत्र में 2 घंटे बिजली कट रहा। वहीं गेहूं कटाई के चलते ग्रामीण एरिया में दिनभर बिजली कट लग रहे। रात काे भी ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू आपूर्ति के उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति पर कट लगाए जा रहे हैं। कृषि फीडरों पर भी 9 घंटे की आपूर्ति में से 3 घंटे का कट रहा।
अमरदीप काॅलाेनी में सात घंटे बत्ती रही गुल
जवाहर नगर, डिफेंस काॅलाेनी, सपरा अस्पताल, बिश्नाेई काॅलाेनी, सेक्टर 15 के एरिया में सुबह 9 से 12 बजे तक कट रहा। अमरदीप काॅलाेनी, महेश नगर, गीता काॅलाेनी में सुबह 9 से 4 बजे तक कट लगा। इन कालोनियों में मेंटीनेस वर्क के चलते वीरवार काे भी कट रहेगा।
सर्कल में अलग-अलग जगहों पर 27 खंभे टूटे हैं। जिस कारण ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्रों में बिजली बाधित हुई है। सातराेड़ एरिया में 7, आजाद नगर में 4, बरवाला में 11, बालसमंद एरिया में 8 जगह पाेल टूटने से बिजली बाधित हुई। इनको ठीक करने में बिजली निगम की टीमें जुटी रही।
- भीमसेन, एक्सईएन बिजली निगम हिसार