{"_id":"6349ae42ab9cbe39d2437df2","slug":"27-candidates-from-7-districts-landed-in-the-battle-of-adampur-sonali-s-sister-rukesh-made-a-distance-hisar-news-hsr6446464152","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 जिलों से 27 प्रत्याशी उतरे आदमपुर के रण में, सोनाली की बहन रुकेश ने बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 जिलों से 27 प्रत्याशी उतरे आदमपुर के रण में, सोनाली की बहन रुकेश ने बनाई दूरी
विज्ञापन
हिसार। आदमपुर उपचुनाव पर पूरे प्रदेश के लोगों की निगाहें हैं। इसके अलावा प्रदेश भर के प्रत्याशी चुनावी मैदान में भाग्य आजमाने उतरे हैं। उपचुनाव के लिए हिसार, जींद, सिरसा, गुरुग्राम, सोनीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र जिले के 27 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। उधर, भाजपा नेता सोनाली फोगाट की राजनीतिक वारिस उनकी बहन रुकेश ने नामांकन नहीं किया है। रुकेश के पति अमन पूनिया ने कहा कि रुकेश की तबियत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके चलते उन्होंने नामांकन नहीं किया।
वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी रही सोनाली फोगाट की गोवा में हत्या के बाद उनकी बहन रुकेश को राजनीतिक वारिस घोषित किया गया था। खापों की महापंचायत में रुकेश ने चुनाव लड़ने का एलान भी किया था। 9 अक्तूबर को पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई सोनाली के परिवार के बुलावे पर उनके घर चाय के लिए गए थे, जिसमें उनकी बहन रुकेश भी शामिल थी। इस चाय कार्यक्रम के बाद माना जा रहा था कि अब रुकेश चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगी।
इनेलो प्रत्याशी ने 58 की उम्र में की 12वीं पास
कांग्रेस छोड़कर इनेलो के प्रत्याशी बने कुरड़ाराम नंबरदार विरासत में मिली कृषि भूमि की बदौलत करोड़पति हैं। पूर्व सीएम ओपी चौटाला की तरह इन्होंने 58 वर्ष की उम्र में वर्ष 2017 में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल से 12वीं पास की। करीब 39 साल पहले वर्ष 1983 में भिवानी बोर्ड से दसवीं पास की थी।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी जेपी ने नहीं चुकाया लोन
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश पर हरियाणा विधानसभा से 40 लाख का एडवांस मकान लोन में से 5 लाख 20 हजार रुपये लोन बाकी है। इसके अलावा 2016 में 10 लाख के एडवांस कार लोन में 90 हजार रुपये बकाया है।
साढ़े तीन साल में जेपी को हुआ 1.38 करोड़ रुपये का फायदा
कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश (जेपी) पांच करोड़ रुपये से भी ज्यादा की चल व अचल संपत्ति के मालिक हैं। पिछले साढ़े तीन साल में इन्हें करीब एक करोड़ 38 लाख रुपये का फायदा हुआ है। जय प्रकाश की चल संपत्ति 33.39 लाख रुपये बढ़ी है। इनकी पत्नी सावित्री की चल संपत्ति में 86 लाख रुपये का फायदा हुआ है। तीन करोड़ 29 लाख की चल व 1.92 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं परिवार के पास 790 ग्राम सोने के आभूषण हैं। इनकी पत्नी के पास लक्ष्मी इन्फ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड में एक करोड़ 42 लाख 21 हजार 808 रुपये के शेयर हैं। साढ़े तीन साल पहले इसकी कीमत एक करोड़, पांच लाख रुपये दर्शाई गई थी।
राजस्थान सीमा पर लगाए 8 जगह नाके
आदमपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पुलिस ने राजस्थान सीमा के साथ लगते क्षेत्र में 8 जगह नाके लगाए गए हैं। गांव चूली कलां वाटर वर्क्स, गांव मोडाखेड़ा से भादरा रोड, गांव बालसमंद से भादरा रोड, गांव चौधरीवाली से भैरों वाली सड़क के टी प्वाइंट पर, गांव धुड़साल से झांसल रोड चौराहे पर, गांव चूली खुर्द से महाराणा रोड पर, गांव दड़ौली से भीरान रोड पर व बुड़ाक से डाबड़ी रोड पर पुलिस नाके लगाए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी नाकों और पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।
चुनाव होने तक इन राजस्थान बॉर्डर पर लगाए गए सभी नाकों पर चेकिंग अभियान चलेगा। सभी वाहनों की जांच होगी। संदिग्धों व्यक्तियों से पूछताछ की जाएगी। - लोकेंद्र सिंह ,पुलिस अधीक्षक, हिसार