{"_id":"616b148ecdb2e3019a48dbb8","slug":"25-thousand-rupees-looted-by-air-firing-at-petrol-pump-hisar-news-hsr6145955118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर हवाई फायर कर लूटे 25 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर हवाई फायर कर लूटे 25 हजार रुपये
विज्ञापन
हांसी। जींद रोड स्थित पेट्रोल पंप पर हवाई फायर कर बाइक सवार दो युवक 25 हजार रुपये लूट फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार वेद नारंग के पेट्रोल पंप नारंग फिलिंग स्टेशन पर बाइक सवार दो युवक आए। इसी दौरान पीछे बैठे युवक ने हवाई फायरिंग की। गोली की आवाज सुन पंप पर तैनात कर्मचारी अंदर भागे। इस दौरान कुछ नकदी गिर गई, जिसे युवक उठाकर दिल्ली रोड की तरफ फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीआईए और अनाज मंडी पुलिस चौकी से भी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना को अंजाम देने वाले युवक पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। युवकों की बाइक पर नंबर नहीं लिखा था। देर रात तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस तलाश में जुटी है।