फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   25 lakh cash and 1.6 kg gold loot in hisar

25 लाख रुपये और 1560 ग्राम सोना लूट मामले में पांचों आरोपी चार-चार दिन के पुलिस रिमांड पर

Sun, 28 Mar 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
25 lakh cash and 1.6 kg gold loot in hisar
Arrest.JPG - फोटो : Arrest
सरसौद-बिचपड़ी के रास्ते में गाड़ी सवार ज्वेलर कर्मियों से 25 लाख रुपये और 1560 ग्राम सोना लूट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर चार-चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को पनिहार चक निवासी 25 वर्षीय सुनील उर्फ टाइगर, इंद्रा कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय साहिल, लाहोरिया चौक निवासी 19 वर्षीय मयंक, भाठला निवासी 27 वर्षीय नरेश और भाठला निवासी 21 वर्षीय अंकित को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इनमें से अंकित को मलिक चौक से व बाकी चारों आरोपियों को चौधरीवास बस अड्डे से गिरफ्तार किया था। रिमांड अवधि में पुलिस आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद करेगी। इसके अलावा आरोपियों के अन्य साथियों के ठिकानों के बारे में भी पता लगाएगी। मामले में पुलिस मुख्य आरोपी शमशेर उर्फ लालू व अन्य आरोपी निशान की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस ने शमशेर उर्फ लालू की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा है। मामले के संबंध में पंजाब के मोगा जिले के निहाल सिंह निवासी गुलशन गर्ग ने वीरवार को बरवाला थाने में केस दर्ज करवाया था। आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा शुक्रवार को डीएसपी रोहताश सिंह ने पत्रकारवार्ता कर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गुलशन गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि हिसार के रामस्वरूप ज्वेलर के साथ उनकी डील होती है। गुलशन ने बताया था कि उनके कर्मी बलजीत सिंह और मनप्रीत कौर वीरवार को हिसार गए थे और उनके पास 1560 ग्राम सोना व 25 लाख रुपये थे। शाम करीब साढ़े चार बजे बलजीत ने उसे फोन कर लूट की जानकारी दी। मामले में पुलिस ने बरवाला थाने में धारा 392, 341 और 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed