{"_id":"1f8b738026ced15f41062ce4ae06b4ea","slug":"239-candidate-doing-campaigning-afoot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद के लिए पैदल ही प्रचार कर रहे 239 प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद के लिए पैदल ही प्रचार कर रहे 239 प्रत्याशी
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद के चुनाव में 239 प्रत्याशी पैदल ही प्रचार कर रहे हैं। न ही किसी तरह का लाउड स्पीकर बजा रहे हैं। आपको भले ही यकीन न हो लेकिन सरकारी रिकॉर्ड के हिसाब से ही यही सच है। जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए केवल 49 वाहनों के लिए ही अनुमति ली गई है।
विज्ञापन
जिला परिषद के लिए पहले चरण में सभी नामांकन लिए जा चुके हैं, जिसमें 288 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव प्रचार के लिए केवल 49 प्रत्याशियों के पास ही वाहन की अनुमति है।
विज्ञापन
बिना अनुमति किसी भी वाहन को चुनाव प्रचार में नहीं लिया जा सकता। अगर सरकारी रिकॉर्ड की बात करें तो जिला परिषद के प्रत्याशियों में 239 पैदल ही अपना प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे प्रत्याशियों ने अपने प्रचार के लिए लाउड स्पीकर भी नहीं लगाए हैं। ब्लॉक समिति, सरपंच तथा पंच के करीब 95 प्रतिशत प्रत्याशियों ने अनुमति नहीं ले रखी।
जिले में पहले चरण के चुनाव के लिए पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति, जिला परिषद के कुल 2447 प्रत्याशी मैदान में हैं। दरअसल गांव में प्रचार के लिए दौड़ रहे वाहनों की जांच के लिए खास प्रबंध नहीं है।
इस कारण प्रत्याशी वाहनों तथा लाउड स्पीकर की अनुमति नहीं ले रहे। प्रत्याशी चाहे कितने भी वाहनों की अनुमति हासिल कर सकता है। वाहन की अनुमति लेने पर उसका खर्च प्रत्याशी के चुनावी खर्च में जोड़ा जाएगा।
जिला परिषद का सदस्य चुनाव के लिए दो लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे। ब्लॉक समिति के सदस्य चुनाव में एक लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं।
15 वार्ड तक वाले गांव में सरपंच 50 हजार रुपये खर्च कर सकेगा। इससे कम वार्ड वाले गांव में सरपंच 30 हजार खर्च कर सकता है। पंच अपने चुनाव में केवल दस हजार रुपये खर्च कर सकेगा।