फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   230 petrol pumps to remain closed today in protest against the sale of fake diesel

नकली डीजल की बिक्री के विरोध में आज बंद रहेंगे 230 पेट्रोल पंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
230 petrol pumps to remain closed today in protest against the sale of fake diesel
पत्रकार वार्ता के दौरान बोतल में नकली डीजल दिखाते ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिसएशन के जिल - फोटो : Hisar
हिसार। प्रदेश व जिले में धड़ल्ले से बिक रहे नकली डीजल के विरोध में सोमवार को जिले भर के 230 से ज्यादा पेट्रोल पंप सोमवार को पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान एंबुलेंस या दमकल की गाड़ी को छोड़कर बाकी किसी वाहन के लिए तेल नहीं दिया जाएगा। ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने इस मामले में कार्रवाई न होने अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी है। बंद सोमवार सुबह 6 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिकों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से यह अवैध धंधा चल रहा है। इससे न सिर्फ पेट्रोल पंप मालिकों, बल्कि ग्राहकों व सरकार के साथ-साथ पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। पेट्रोल पंप मालिकों के अनुसार इस मामले में बार-बार शिकायत देने के बाद भी सरकार व जिला प्रशासन नकली डीजल बेचने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस मामले को लेकर रविवार को एसोसिएशन ने पत्रकारवार्ता की।
विज्ञापन

जिले में सात-आठ हैं बेस ऑयल के गोदाम
एसोसिएशन के जिला प्रधान राजकुमार सलेमगढ़ ने बताया कि इस नकली डीजल के कारण प्रदेश भर के पेट्रोल पंपों की बिक्री घटकर आधी हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में बेस ऑयल के सात से आठ गोदाम हैं। सबसे ज्यादा आदमपुर में तीन-चार गोदाम हैं। इसके अलावा अग्रोहा रोड, हांसी व बालसमंद रोड में गोदाम बनाए गए हैं। शहर की ऑटो मार्केट सहित अन्य जगहों से यह नकली डीजल बेचा जाता है। नकली डीजल में बेस ऑयल के अलावा अन्य केमिकल व थोड़ा-बहुत डीजल मिलाया जाता है। गुजरात से यह बेस ऑयल आता है। हालांकि असली व नकली डीजल के घनत्व में अंतर है। असली डीजल का घनत्व 8150 से 8350 के बीच होता है। एसोसिएशन ने 15 नवंबर को प्रदेश भर में हड़ताल का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 से 65 रुपये लीटर में बिक रहा नकली डीजल
एसोसिएशन के अनुसार पेट्रोप पंप आने वाले डीजल की कीमत करीब 87 रुपये प्रति लीटर है, जबकि नकली डीजल बाजार में 60 से 65 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। एसोसिएशन ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने प्रदेश के डीजीपी को 29 अगस्त 2020 को इस बारे में पत्र के माध्यम से अवगत कराया था। इसके बाद से वह लगातार प्रदेश सरकार व संबंधित विभागों को पत्र लिखते रहे, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया।
पर्यावरण को पहुंचा रहा नुकसान
सरकार की गाइनलाइन के अनुुसार वाहनों में सिर्फ यूरो-6 मानक का डीजल ही इस्तेमाल करना है, जबकि यह नकली डीजल यूरो-1 के मानकों पर भी खरा नहीं उतरता। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इस नकली डीजल का इस्तेमाल थ्री व्हीलर चालक, ट्रांसपोर्ट्स, ढाबा संचालक भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। गुजरात से यह देश भर में जाता है। फिर चोरी-छिपे इससे नकली डीजल बनाया जा रहा है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों इस डीजल के इस्तेमाल के वाहन के इंजन को भी काफी नुकसान पहुंचता है। वाहन चालक इस डीजल का इस्तेमाल करते समय तुरंत प्रभाव का लाभ देखता है, लेकिन उसके वाहन को होने वाले नुकसान को नहीं देखता। इस अवसर पर हरियाणा पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के जिला सचिव अजय खरींटा, प्रदेश सचिव नकुल अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed