फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   23 patients malaria positive

जिले में मिले मलेरिया के 23 पॉजिटिव मरीज

Fri, 23 Aug 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
23 patients malaria positive
जिले में अब तक मलेरिया के 23 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान लारवा मिलने पर 803 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जिन स्थानों पर मलेरिया संभावित लक्षण दिखाए दिए थे, उन लोगों को स्वास्थ्य विभाग नोटिस जारी कर चुका है। फिलहाल 23 मरीजों का इलाज चल रहा है। मलेरिया के सबसे ज्यादा मरीज शहर के अर्बन एस्टेट एरिया में पाए गए हैं। अर्बन एस्टेट में सर्वे के दौरान मलेरिया के 9 केस मिले। मंगाली गांव में सर्वे के दौरान मलेरिया के 7 केस सामने आए। सेक्टर 16-17 के समीप बनी झुग्गियों में एक केस सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के पास वह स्वयं अपना चेकअप करवाने के लिए आया था। उस दौरान वह मलेरिया का शिकार पाया गया।
विज्ञापन

फॉगिंग का काम कर रहीं निगम की टीमें
शहर के लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए फॉगिंग का काम जारी है। यह काम नगर निगम के जिम्मे है। नगर निगम के कार्यवाहक सीएसआई राजकुमार के अनुसार अब तक शहर की 50 से ज्यादा कॉलोनियों में फॉगिंग हो चुकी है। मुख्य रूप से लेबर कॉलोनी, भारत नगर, जहाजपुल, डेरा बस्ती, तेलियानपुल, देव वाटिका, हरि नगर , 12 क्वार्टर, काली देवी मंदिर एरिया, आर्य नगर, मिलगेट एरिया, टिब्बा दानाशेर, विनोद नगर, सेक्टर 21, नेताजी कॉलोनी, शिवनगर, पडाव चौक, विवेक नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सुंदर नगर, तेजा मार्केट एरिया, अनाजमंडी, लाहौरिया चौक, डीएन कालेज रोड, सामान्य अस्पताल, टीबी अस्पताल, तायल गार्डन, पीएलए, जीजेयू यूनिवर्सिटी, मलिक चौक एरिया, वाल्मीकि मोहल्ला, अग्रवाल कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, विद्यानगर, अर्बन एस्टेट वन व टू, डीसी कॉलोनी, एमसी कॉलोनी, मॉडल टाउन मार्केट, टावर एन्कलेव, सत्या एन्कलेव, ग्रीन पार्क, ऑटो मार्केट, न्यू ऑटो मार्केट, गांधी नगर, एचएयू आदि में फॉगिंग करवाई जा चुकी है।
विज्ञापन

अब तक जिले भर से मलेरिया के 23 केस पाए जा चुके हैं, जिनका नागरिक अस्पताल से इलाज चल रहा है। इसके अलावा 803 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। सर्वे साल के हर महीने किया जाता है। इस दौरान अर्बन एस्टेट एरिया से सबसे ज्यादा 9 केस पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जया गोयल, डिप्टी सिविल सर्जन, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed