फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   23 new corona patient in Hisar and 2 death

15 दिन बाद कोरोना से दो मौत, इस साल सबसे अधिक 23 मरीज मिले

Thu, 25 Mar 2021 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
23 new corona patient in Hisar and 2 death
हिसार। जिले में 15 दिनों बाद बुधवार को कोरोना से दो मौत के मामले सामने आए हैं, जबकि इस साल एक दिन में सबसे अधिक 23 कोरोना मरीज मिले हैं। संक्रमितों दो छात्र और दो छात्राएं शामिल हैं। इससे पहले 9 मार्च को एक मौत हुई थी और अब तक दो बार एक दिन में 19-19 केस मिल चुके थे। इस समय आमजन द्वारा बरती जा लापरवाही के चलते कोरोना आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा भी लापरवाही बरतने वाले लोगों पर नकेल कसने के लिए चालान काटे जा रहे हैं। ज्यादातर लोग चालान के डर से पुलिस को देखकर मास्क पहन लेते हैं, लेकिन मौका मिलने पर मास्क उतारकर सरेआम कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं।
विज्ञापन

अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थीं दोनों मरीज
बुधवार को नियाना गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला ने कोरोना संक्रमण से इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला का कुछ दिनों से शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उसी दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला कोरोना के अलावा निमोनिया, सांस की बीमारी सहित अन्य बीमारी से ग्रस्त थी। दूसरे मामले में हसनगढ़ निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। वह निमोनिया अन्य बीमारी से ग्रस्त थी और वेंटिलेटर पर रखी गई थी। हालांकि विभाग द्वारा इस मौत को कोविड पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया है, क्योंकि फिलहाल कागजात और हिस्ट्री जुटाई जा रही है। इन्हें मिलाकर जिले में कोविड-19 मौत का आंकड़ा 332 हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिया गया प्रशिक्षण
आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. जया गोयल ने बुधवार को दो बैच में हेल्थ इंस्पेक्टर एवं फील्ड के बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों सहित बाकी स्टाफ को भी कोरोना से बचाव एवं रोकथाम के उपायों के बारे में प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा डेंगू व मलेरिया को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान बताया कि किस तरह मरीज की हिस्ट्री जुटाएं, सैंपलिंग करें और मॉनीटरिंग करें।
ये मिले संक्रमित
डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार देर शाम आई रिपोर्ट में सेक्टर-14 निवासी 30 वर्षीय व्यवसायी और महिला व एक 3 वर्षीय बच्ची, कैंट क्षेत्र की 12 वर्षीय छात्रा, न्यू ऋषि नगर की 46 वर्षीय महिला, 41 वर्षीय बैंक ऑफ बड़ौदा का कर्मी, प्रीति नगर की 48 वर्षीय महिला व कर्मी, सेक्टर 9-11 का 7 वर्षीय छात्र, सेक्टर 16-17 की 53 वर्षीय महिला व कर्मी, सेक्टर 15 का सेवानिवृत्त कर्मी व 17 वर्षीय छात्रा, भैरी अकबरपुर का कर्मी, हसनगढ़ का सीनियर सिटीजन, प्रोफेसर कॉलोनी का अध्यापक, धिकताना गांव निवासी 26 वर्षीय स्टाफ नर्स, पटेल नगर का कर्मी, नहर कॉलोनी से सिंचाई विभाग का जेई, चूली कलां का 15 वर्षीय छात्र शामिल हैं।
दो मिले अज्ञात
बुधवार को भी दो अज्ञात संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनका विभाग को कोई सुराग नहीं लगा है। अभी इन मरीजों की पहचान के लिए तलाश की जा रही है। इससे पहले सोमवार व मंगलवार को भी एक-एक अज्ञात संक्रमित मरीज मिले थे।
101 हुए सक्रिय मरीज
अब जिले में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के चलते सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी 101 हो गया है। इसके चलते कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट घटकर बुधवार को 97.50 प्रतिशत हो गया।

हिस्ट्री जुटाई जा रही है
बुजुर्ग महिला का निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा था। वह निमोनिया, सांस सहित अन्य बीमारी से ग्रस्त थी। हमारी ओर से प्रत्येक मरीज की हिस्ट्री जुटाई जा रही है
-डॉ. जया गोयल, डिप्टी सीएमओ, नागरिक अस्पताल, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed