फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   23 death in Hisar due to corona

नौ वर्षीय बच्ची सहित 23 मरीजों की मौत, 830 संक्रमित मिले

Tue, 18 May 2021 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
23 death in Hisar due to corona
हिसार। जिले में सोमवार को नौ वर्षीय बच्ची सहित 23 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वहीं, 830 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 1051 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।
विज्ञापन

संक्रमित बच्ची मिलिट्री अस्पताल में दाखिल थी और कैंट क्षेत्र की रहने वाली थी। इससे पहले भी चार बच्चों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। चिकित्सकों द्वारा बच्चे की संक्रमण के अलावा अन्य मौत का कोई कारण पता नहीं चला है। इनको मिलाकर जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 750 हो गया है। तीन मृतक मरीज होम आइसोलेट थे। कोरोना से मरने वालों में दो मरीज मौत होने के बाद संक्रमित मिला था। बाकी सभी वेंटिलेटर पर थे। हर रोज मौत के चौंकाने वाले नए मामले सामने आते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीण क्षेत्र में भी ज्यादा से ज्यादा सैंपल लेने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

7407 सक्रिय मरीज
फिलहाल जिले में 7407 सक्रिय मरीज हैं। वैसे पिछले 2 दिनों से सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट रही है, जो अच्छे संकेत है। अब कुल संक्रमित मरीजों 47767 हो गया है। अब तक 39612 लोग कोरोना की जंग जीत का घर लौट चुके हैं। इस समय ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 82.93 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरने वालों में तीन किसान
विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार कोरोना से मरने वालों में तीन युवा, तीन महिलाएं और बाकी बुजुर्ग शामिल है। इनमें तीन किसान और एक सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल है। ये सभी अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल थे। इनमें से 13 मृतक शुगर, बीपी, निमोनिया और सांस जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे, बाकी मृतकों की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

डिलिवरी के बाद जच्चा की संक्रमण से मौत
एक जच्चा की डिलिवरी होने के बाद संक्रमण के चलते मौत होने का मामला सामने आया है। संक्रमित 23 वर्षीय महिला बडाला गांव की रहने वाली थी। इसके अलावा वह निमोनिया और एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी। महिला का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां पर उपचार के दौरान 15 मई को उसकी मौत हो गई। मगर विभाग द्वारा इसकी मौत को अब पोर्टल पर अपडेट किया गया है। इससे पहले भी संक्रमण के चलते एक महिला की मेडिकल कॉलेज में डिलिवरी के बाद मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed