फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   चार साल की मुंहबोली भांजी से रेप करने वाले मामा को 20 साल कठोर कारावास की सजा

चार साल की मुंहबोली भांजी से रेप करने वाले मामा को 20 साल कठोर कारावास की सजा

Sat, 01 Dec 2018 12:51 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
चार साल की मुंहबोली भांजी से रेप करने वाले मामा को 20 साल कठोर कारावास की सजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। होली के दिन चार साल की बच्ची से रेप करने के दोषी युवक को अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी युवक चार साल की बच्ची का मुंहबोला मामा है। दोषी ने बच्ची की मां को बहन बनाया हुआ था। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. पंकज की कोर्ट ने दोषी रामपुरा मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय मोहित उर्फ घोलू को दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की दोनों धाराओं में 20-20 साल की सजा सुनाई है। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। दोषी पर 20 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा होगी। दोषी के खिलाफ 16 मार्च 2018 को महिला थाने में दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज हुआ था। आरोपी मोहित को वीरवार को इस केस में दोषी करार दिया गया था।
इस बारे में महिला थाना पुलिस में बच्ची की मां ने शिकायत देकर बताया कि वह विधवा है और उसकी चार साल की बेटी है। आरोपी रामपुरा मोहल्ला निवासी मोहित उर्फ घोलू उसका मुंहबोला भाई बना हुआ था और अकसर उनके घर पर आता रहता था। बच्ची 16 मार्च को देर रात पेट में दर्द होने की बात कहकर जोर से रोने लगी। इस पर उसकी मां उसे डॉक्टर के पास लेकर गई, जहां पर डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के साथ किसी ने गलत काम करने की कोशिश की है, जिससे उसके पेट में दर्द हो रहा है। इस पर बच्ची की मां ने उससे पूछताछ की।
विज्ञापन

पूछताछ में बच्ची ने बताया कि 10 दिन पहले वह शाम को पार्क में खेल रही थी। तभी उसका मामा मोहित बाइक पर पार्क में घुमाने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद आरोपी उसे किसी कॉलोनी के एक मकान में ले गया, जहां उसने उससे गलत काम करने की कोशिश की। जब वह दर्द से चीखने लगी तो आरोपी उसे वापस ले आया और रात को करीब नौ बजे उसे घर पर छोड़ गया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयोग हुई बाइक भी बरामद कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed