फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पारा दूसरे दिन भी 45 के पार ,लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

पारा दूसरे दिन भी 45 के पार ,लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

Thu, 24 May 2018 12:30 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
पारा दूसरे दिन भी 45 के पार ,लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी
पारा दूसरे दिन भी 45 के पार ,लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। बुधवार को भी सूर्यदेव का कहर जारी रहा। दिन का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार दूसरे दिन तापमान 45 डिग्री से पार रहने पर लोग गर्मी से बेहाल रहे। भीषण गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन राहत की उम्मीद नहीं है। बढ़ती गर्मी में लू से बचाव के लिए डीसी ने अधिकारियों को भी जरूरी जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए हैं। लगातार दूसरे दिन तापमान 45 डिग्री से पार रहने के कारण लोगों को दिन लू का सामना करना पड़ा। गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। भीषण गर्मी के चलते हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। दोपहर के समय तेज धूप में काम करने से हीट स्ट्रोक की संभावना अधिक हो जाती हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी से बचने के लिए उपाय करने होंगे।
मंगलवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। जिसमें अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इससे पहले 12 मई के दिन तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन मौसम शुष्क रहेगा। जिसमें हल्की हवाएं चल सकती हैं। जिसमें अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की आशंका है।
विज्ञापन

हीट स्ट्रोक से हो सकती है मौत-----
बढ़ते तापमान के मद्देनजर यदि सावधानी न बरती जाएं तो गर्म हवाओं व लू से शारीरिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे मृत्यु भी हो सकती है। लू के प्रभाव को कम करने तथा हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी की एडवाइजरी
-डी-हाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं
-धूप में बाहर जाने के दौरान हल्के रंगो के, ढीले फिटिंग के तथा सूती कपड़े पहनें। - सुरक्षात्मक चश्मे, छाता, पगड़ी, दुपट्टा, टोपी, जूते या चप्पलों का उपयोग करें।
-यात्रा करते समय पानी जरूर साथ में रखें।
- घर से बाहर जाने के लिए टोपी या छाते का उपयोग करें
-सिर, गर्दन, चेहरे और अंगों पर नम कपड़ा रखें।
-ओआरएस का घोल, लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का प्रयोग करें।
गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचें
गर्मी के स्ट्रोक, गर्मी के दाने या गर्मी से ऐंठन, कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, मितली और दौरे के लक्षणों को पहचानें तथा यदि आप बेहोशी या बीमार महसूस कर रहें हैं तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श करें।
जानवरों को भी बचाएं
जानवरों को छाया में रखें ओर उन्हें पीने का पर्याप्त पानी दें। अपना घर ठंडा रखें। दिन के दौरान पर्दे, शटर का उपयोग करें। रात में खिड़कियां खुली रखें। पंखों, नम कपड़ों का प्रयोग करें। ठंडे पानी से स्नान करें। कार्य स्थल के पास ठंडे पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। खड़े किये गए वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को बिल्कुल न छोडे़।
अधिकारी पेयजल सुनिश्चित करें-
डीसी ने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि आमजन को गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। निर्माण कार्य व बाहर खुले में कार्य करने वाले श्रमिकों को प्रत्यक्ष सूर्य के समक्ष होने वाले कार्यों से बचायें। सभी कामगार सिर ढककर ही कार्य करें। गांवों में पशुओं के लिए जोहड़ों में पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हर क्षेत्र में आमजन के लिए समुचित पेयजल मुहैया करवाने की हिदायतें जारी की हैं।
पांच दिन तक राहत की संभावना नहीं
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन मौसम शुष्क रहेगा। जिसमें तापमान में बढोतरी होने के आसार हैं।28 मई को आसमान में हल्के बादलों का प्रभाव रहेगा। जिससे तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है। जिसमें 7 से 13 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती हैं।

अभी हीट स्ट्रोक का कोई केस नहीं आया है। हमारे पास बचाव के पूरे संसाधन है। हाइड्रोस्कोपी के लिए अस्पताल में पूरी व्यवस्था है। भीषण गर्मी के समय में खुद को लू से बचाएं। बुजुर्ग व बच्चों को खासतौर पर एहतियात बरतना होगा।
डॉ. ज्ञानेंद्र, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed