{"_id":"5a9c45ad4f1c1b355a8b4dd1","slug":"21520190893-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मार्च को होने वाली निगम सदन की बैठक के लिए मांगे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मार्च को होने वाली निगम सदन की बैठक के लिए मांगे प्रस्ताव
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। नगर निगम सदन की बैठक 15 मार्च को होगी। सदन की बैठक के लिए पार्षदों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। अगले सप्ताह तक सभी पार्षदों की ओर से मिले प्रस्ताव लेकर फाइनल एजेंडा बनाया जाएगा। इन्हें 15 मार्च की बैठक में रखा जाएगा। बैठक में जनप्रतिनिधि अधिकारियों से जवाब मांगेंगे।
मेयर शकुंतला राजलीवाला की ओर से 15 मार्च को सदन की बैठक बुलाई गई है। इससे पहले 15 फरवरी को समीक्षा बैठक होनी थी। 15 फरवरी को जींद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली के चलते समीक्षा बैठक को स्थगित करना पड़ा था। 15 मार्च की बैठक के लिए एजेंडा तैयार करना शुरू कर दिया गया है। सभी पार्षदों से उनके एरिया की समस्याओं के प्रस्ताव मांगे गए हैं। पार्षदों की ओर से मिले प्रस्तावों को एजेंडे में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा अधिकारियों की ओर से कुछ प्रस्ताव रखे जाएंगे। यह फाइनल एजेंडा सदन की बैठक में रखा जाएगा। डिप्टी मेयर भीम महाजन ने कहा कि निगम की 15 मार्च की बैठक में सड़कों की निगरानी का मुख्य मुद्दा होगा। इसमें निर्माण के बीच में मॉनीटरिंग कराने का प्रस्ताव दिया जाएगा। सड़कों की गुणवत्ता को लेकर जांच कराई जानी चाहिए। निगम के स्लॉटर हाउस, मीट मार्केट को लेकर भी सवाल पूछे जाएंगे। सदन की आखिरी बैठक 15 नवंबर को हुई थी। इसमें भवन निर्माण को लेकर काफी हंगामा हुुआ था। मेयर शकुंतला राजलीवाला और पार्षद रेखा ऐरन के बीच बहस हुई थी।
यह बोले पार्षद
पार्षद राजपाल मांडू ने कहा कि गांव के लोगों से मिलकर प्रस्ताव तैयार कराएंगे। गांव में पेयजल, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट की कई समस्या हैं। इनको सदन की बैठक में उठाएंगे। इसके बाद मंगलवार को एजेंडा निगम को दिया जाएगा।
विज्ञापन
------
मास्टर प्रह्लाद सिंह ने कहा कि वार्ड सात में पेयजल की आपूर्ति में दिक्कत है। विनोद नगर में नए स्काडा जलघर से पानी आता है। लोगों की पानी की मांग उठाएंगे।
----------------
पार्षद नरेंद्र शर्मा ने कहा कि मेरी तो केवल एक ही मांग होगी। हमारे तो पुुराने एजेंडे ही पूरे नहीं हो सके। छोटे-छोटे काम भी पूरे नहीं कराए जा सके। सीवर के ढक्कन तक लेवल में नहीं कराए गए। स्ट्रीट लाइट तक नहीं लगी।