फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पंजाब नंबर के ट्रक में छिपाकर यूपी ले जाए जा रहे थे गोवंश -----------------

पंजाब नंबर के ट्रक में छिपाकर यूपी ले जाए जा रहे थे गोवंश -----------------

Sat, 02 Dec 2017 12:54 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
पंजाब नंबर के ट्रक में छिपाकर यूपी ले जाए जा रहे थे गोवंश -----------------
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
गोपुत्र सेना अग्रोहा के सदस्यों ने कड़ाके की ठंड में डेढ़ घंटा पीछा कर वीरवार रात एक बजे अवैध रूप से गोवंश भरकर आ रहे ट्रक को मौके पर पकड़ लिया। ट्रक में मिले 14 गोवंश को गोशाला और नंदीशाला में भेजा गया है। आरोपी ट्रक चालक के मौके से फरार होने के बाद पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया।
पंजाब की ओर से लाए जा रहे ट्रक में फट्टे लगाकर गाड़ी को बाहर से बंद किया गया था। अंदर की ओर कट्टे लगाकर इसे बंद किया गया था। ट्रक को ऊपर रस्सी लगाकर कट्टे डालकर छिपा रखा था। गोपुत्र सेना के सदस्यों को फट्टे हटाने में काफी समय लगा।
विज्ञापन

गोपुत्र सेना अग्रोहा को वीरवार रात्रि 10 बजे सूचना मिली कि सिरसा की तरफ से हिसार होते हुए हाईवे से पंजाब नंबर का ट्रक गोवंश को भरकर उत्तर प्रदेश ले जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर गोपुत्र सेना अग्रोहा के खंड अध्यक्ष विकास योगी और जिला उपाध्यक्ष फूल काजला ने चिकनवास टोल पर नाका लगाया। सुरेंद्र नंगथला ने बताया कि जब चिकनवास टोल पर 12 चक्का गाड़ी रुकने का इशारा किया तो चालक ने नाका तोड़कर गाड़ी भगा ली। गोपुत्र सेना के सदस्यों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद टीम के सदस्य पीछा करते रहे। गोपुत्र जोगेंद्र खासा और सुरेंद्र नंगथला, अमनदीप कुलेरी भी पहुंच गए। गाड़ी का पीछा करके सातरोड़ से पहले पीछा करके काबू किया। ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस से रमेश एसआई सतबीर, पुरुषोत्तम, धर्मेंद्र एसपीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी कब्जे में ले ली। इसमें 14 गोवंश मिले, उनको नगर निगम शिव नंदीशाला में सुरक्षित उतारकर गाड़ी को सदर थाने में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने गाड़ी कब्जे में ले रखी है। गाड़ी मालिक और चालक की पहचान का प्रयास कर रहे हैं। गोवंश को कब्जे में लेकर गोशाला भेज दिया। जल्द ही आरोपियों की पहचान हो जाएगी।
सुरेंद्र कुमार, एएसआई, सदर थाना, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed