फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   210 complaints reached for non-availability of water supply in two days

दो दिन में पानी सप्लाई नहीं आने की पहुंची 210 शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
210 complaints reached for non-availability of water supply in two days
महाबीर कॉलोनी स्थित जलघर में बना पानी का टैंक। - फोटो : Hisar
हिसार। दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण जनस्वास्थ्य विभाग शहर में पानी की सुचारु रूप से सप्लाई नहीं कर सका। शहर के अलग-अलग एरिया से सोमवार-मंगलवार के दर्मियान पेयजल सप्लाई नहीं होने की 210 शिकायतें दर्ज कराई गईं। इनमें से 150 शिकायतें फोन पर जबकि 60 शिकायतें ऑनलाइन मिलीं। हालांकि हड़ताल से कर्मचारियों के लौटने के बाद मंगलवार रात को विभाग की ओर से एक घंटे पानी की सप्लाई दी गई। वहीं बुधवार अलसुबह चार से सुबह छह बजे तक पेयजल सप्लाई हुई। मंगलवार सुबह पानी की सप्लाई नहीं आने के कारण जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से उदयपुरिया और रामपुरा मोहल्ला में पानी के टैंकर भिजवाए गए।
विज्ञापन

यहां-यहां से आई ज्यादा शिकायतें : जनस्वास्थ्य विभाग के पास दो दिन में सबसे ज्यादा शिकायतें कैमरी रोड, बालसमंद एरिया, मिलगेट एरिया, सूर्य नगर, रामपुरा मोहल्ला, सातरोड़ खुर्द, हनुमान कॉलोनी, बड़वाली ढाणी, कृष्णा नगर, अग्रसेन कॉलोनी, महता नगर, विजय नगर, शांति नगर, राजीव नगर।
विज्ञापन

महाबीर कॉलोनी के वाटर टैंक में पानी का स्तर हुआ कम
महाबीर कॉलोनी जलघर से पुराने शहर में सबसे ज्यादा पानी की सप्लाई होती है। यहां दो वाटर टैंक बने हैं, जोकि 17-17 फुट गहरे हैं। फिलहाल एक वाटर टैंक से ही शहर में पानी की सप्लाई दी जा रही है। ऐसे में पानी का स्तर पांच फुट नीचे चला गया है। 13 अप्रैल तक नहरबंदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाबीर कॉलोनी जलघर से आज सुबह चार बजे से छह बजे तक पुराने शहर सप्लाई दी जाएगी। पानी को लेकर शहरवासियों को कोई परेशानी नहीं होगी। - मनोज कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
दो दिन राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने के कारण शहर में कुछ एरिया में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। इस दौरान हमारे पास 210 शिकायतें पहुंची थीं। अब सप्लाई सुचारु रूप से शुरू करवा दी गई है। - कंवरपाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग

कैमरी रोड जलघर से आज सप्लाई दी जाएगी। इसके अलावा सातरोड़ वाटर वर्क्स से ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक सप्लाई होगी। - निशांत कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed