फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   21 corona Active cases found in District

होम आइसोलेट 40 वर्षीय संक्रमित महिला की मौत, 21 नए संक्रमित मरीज मिले

Wed, 30 Dec 2020 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
21 corona Active cases found in District
जिले में मंगलवार को 21 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही 22 नवंबर को कोरोना से मरी 40 वर्षीय महिला को विभाग ने कोविड-मौत के आंकड़े में शामिल कर लिया है। अब जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 316 हो गया है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार मृतक महिला पेटवाड़ गांव की रहने वाली थी और शुरू में उसका प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसके बाद महिला होम आइसोलेट पर थी। इस बीच 22 नवंबर को संक्रमित महिला की मौत हो गई। कोरोना के अलावा मृतक महिला शुगर, कीटो एसिडोसिस सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त थी।
विज्ञापन

मंगलवार को एक सैलून कर्मी एवं चार विद्यार्थियों सहित 21 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनको मिलाकर कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी 16930 हो गया है। अब तक जिले के 16480 मरीज कोरोना की जंग जीत कर घर लौट चुके हैं। अब 134 एक्टिव केस हैं। ऐसे में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट घटकर 97.34 हो गया है। मंगलवार को भी एक संक्रमित मरीज ऐसा मिला है, जिसका विभाग को अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। ऐसे में अज्ञात संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बारे में विभाग का कहना है कि इन सभी की तलाश के लिए जिला प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा और जल्द ही ट्रेेस किया जाएगा, ताकि अन्य में संक्रमण न फैले। उप सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा की तरफ से सभी संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री समय से जुटाई जुटा ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिले संक्रमित
उप सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल के अनुसार देर शाम को आई रिपोर्ट में नारनौंद के वार्ड-11 की रहने वाले 7 वर्षीय छात्रा, भकलाना गांव की रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा, खरड़-अलीपुर गांव की रहने वाली 14 व 16 वर्षीय छात्रा, 12 क्वार्टर निवासी सैलून का काम करने वाला, भटोल जटान का किसान, मतलोढ़ा का प्रॉपर्टी डीलर, उकलाना का दुकानदार शामिल है। इसी के साथ एक सीनियर सिटीजन व 2 घरेलू कामकाज करने वाली महिलाएं भी संक्रमित मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed