{"_id":"5cbb74ebbdec222dc9132030","slug":"201555789035-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 साल से बेटे की तलाश में फिर साइकिल पर निकले कश्मीरी लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 साल से बेटे की तलाश में फिर साइकिल पर निकले कश्मीरी लाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला (हिसार)। लापता बेटे की तलाश में विधायकों से लेकर कई मुख्यमंत्रियों तक गुहार लगा चुके कश्मीरी लाल चोपड़ा ने अब एक बार फिर शनिवार से अपनी साइकिल पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। चोपड़ा कहते हैं उनके साथ कई बार दलिया-खिचड़ी खाने वाले मनोहर लाल जब सीएम बने तो उन्होंने आश्वासन दिया था कि वे उनके लापता बेटे सुनील के मामले की गुत्थी को सुलझाएंगे, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला, जिस कारण उन्होंने एक बार फिर से अपनी साइकिल पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले 14 साल से लापता सुनील चोपड़ा के पिता कश्मीरी लाल अब तक अपने बेटे की राह देख रहे हैं।
कश्मीरी लाल चोपड़ा ने बताया कि दो साल पहले जब सीएम मनोहर लाल हिसार आए थे, तब उन्होंने उनके सामने दुखड़ा सुनाते हुए बेटे का सुराग लगाने की गुहार लगाई थी। सीएम ने जांच का भरोसा दिया था और अधिकारियों को मामले पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए थे, लेकिन सीएम के किए गए वादे को भी दो साल से अधिक का समय हो गया है। गौरतलब है कि जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के महामंत्री होते थे तो कश्मीरी लाल चोपड़ा उस दौरान भाजपा के मंडल महामंत्री थे।
शहर में बड़े नेता के आने पर पुलिस ले लेती है हिरासत में
कश्मीरी लाल ने कहा कि जब भी कोई बड़ा नेता शहर में आता है तो पुलिस उसे पहले ही हिरासत में ले लेती है। यही हाल कांग्रेस के राज में भी था। जब नेता चला जाता है, उसे छोड़ दिया जाता है।