{"_id":"5b201b784f1c1bf96e8b7d17","slug":"201528830840-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे ज्यादा वोटर्स वार्ड 3 तो सबसे कम वार्ड 14 में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे ज्यादा वोटर्स वार्ड 3 तो सबसे कम वार्ड 14 में
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
नगर निगम की ओर से मंगलवार देर शाम पहली वोटर लिस्ट जारी कर दी गई। वोटर लिस्ट के अनुसार सबसे अधिक मतदाता वार्ड नंबर तीन में हैं, जबकि सबसे कम वार्ड नंबर 14 में हैं। वार्ड नंबर तीन में 16 हजार 784 मतदाता हैं, जबकि वार्ड नंबर 14 में 7 हजार 116 मतदाता हैं। कुछ वार्डों में पहले से वोटर कम हुए हैं, वहीं कुछ में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। ओवरऑल शहर के मतदाताओं में भी 15 हजार की बढ़ोतरी हुई है। इस बार 2 लाख 25 हजार 534 मतदाता 20 वार्डों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं 2013 में मतदाताओं की संख्या 2 लाख 10 हजार थी। इस बार 39 बूथ अधिक बनाए गए हैं। साल 2013 में 166 बूथ थे, जबकि इस बार 205 बूथों पर वोटिंग होगी। अब इस वोटर लिस्ट पर 18 जून तक शहरवासी दावे व आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। उसके बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
वार्ड नंबर एक में दो हजार वोट कम हुए
वार्ड नंबर एक में पिछली बार 12 हजार से अधिक वोटर थे, जबकि इस लिस्ट में वार्ड में 10 हजार 48 मतदाता हैं। करीब दो हजार मतदाता कम हुए हैं। पार्षद अनिल जैन के अनुसार वार्ड नंबर एक में शामिल सेक्टर-14 का कुछ हिस्सा और अग्रवाल कॉलोनी को वार्ड नंबर दो में शामिल कर दिया गया है। इसलिए मतदाताओं की संख्या कम हुई है।
आठ वार्डों में दस हजार से कम मतदाता
शहर के कुल 20 वार्डों में से आठ वार्ड ऐसे हैं, जिनमें मतदाताओं की संख्या 10 हजार से कम है, जबकि 12 वार्डों में 10 हजार से अधिक मतदाता हैं। वार्ड नंबर 2, वार्ड नंबर 6, वार्ड नंबर 8, वार्ड नंबर 9, वार्ड नंबर 10, वार्ड नंबर 14, वार्ड नंबर 18 और वार्ड नंबर 19 में 10 हजार से भी कम मतदाता फैसला करेंगे।
विज्ञापन
वार्ड नंबर तीन के पार्षद ने जताई आपत्ति
वार्ड नंबर तीन की मौजूदा पार्षद शालू दीवान के पति पंकज दीवान ने वार्ड में नई वोटर लिस्ट पर आपत्ति जताई है। दीवान का कहना है कि पिछली बार भी वार्डबंदी के चक्कर में उन्हें हाईकोर्ट जाना पड़ा था। उनके अनुसार वार्ड में पिछली बार 14 हजार मतदाता थे, लेकिन अब 16 हजार 784 बहुत ज्यादा बताए गए हैं। शामिल किए गए क्षेत्रों का भी हिसाब लगाएं तो मतदाताओं की संख्या 15 हजार तक होनी चाहिए। इसको लेकर अधिकारियों से जवाब मांगेंगे।
नई वोटर लिस्ट के मुताबिक वार्ड वाइज मतदाता
वार्ड नंबर 1 - 10 हजार 48
वार्ड नंबर 2 - 9 हजार 798
वार्ड नंबर 3 - 16 हजार 784
वार्ड नंबर 4 - 14 हजार 186
वार्ड नंबर 5 - 13 हजार 400
वार्ड नंबर 6 - 9 हजार 354
वार्ड नंबर 7 - 12 हजार 521
वार्ड नंबर 8 - 9 हजार 621
वार्ड नंबर 9 - 8 हजार 273
वार्ड नंबर 10 - 7 हजार 605
वार्ड नंबर 11 - 12 हजार 511
वार्ड नंबर 12 - 11 हजार 905
वार्ड नंबर 13 - 13 हजार 631
वार्ड नंबर 14 - 7 हजार 116
वार्ड नंबर 15 - 12 हजार 6
वार्ड नंबर 16 - 11 हजार 667
वार्ड नंबर 17 - 14 हजार 323
वार्ड नंबर 18 - 9 हजार 891
वार्ड नंबर 19 - 8 हजार 681
वार्ड नंबर 20 - 12 हजार 213
वोटर लिस्ट हिसार प्रशासन की वेबसाइट पर डाल दी गई है। अब कोई भी शहरवासी 18 जून तक अपने दावे व आपत्ति जमा करवा सकते हैं। उसके आधार पर संशोधन करने के बाद ही फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी।
-सुनील लांबा, बिल्डिंग इंस्पेक्टर, नगर निगम