{"_id":"613cf14a8ebc3e38a071a402","slug":"200-meters-long-road-made-of-70-lakhs-did-not-last-even-two-months-hisar-news-hsr611392940","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने भी नहीं चली 70 लाख से बनी 200 मीटर लंबी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने भी नहीं चली 70 लाख से बनी 200 मीटर लंबी सड़क
विज्ञापन

फोटो : 59
- गांव सातरोड़ खास से साउथ बाईपास तक बनाई थी सड़क
- पार्षद प्रतिनिधि बोले- निर्माण में लगाई घटिया सामग्री, जांच की जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। सातरोड़ खास में दो महीने पहले 70 लाख की लागत से बनी सड़क धंसने लगी है। नगर निगम की ओर से सातरोड़ खास गांव से साउथ बाईपास तक 200 मीटर लंबी सड़क बनाई गई थी, लेकिन सड़क दो महीने भी ठीक से नहीं चली। सड़क में बड़ा गड्ढा हो चुका है, जो हादसे का सबब बन गया है।
वार्ड-11 के पार्षद प्रतिनिधि कर्मबीर सातरोड़ ने सड़क बनाने के दौरान घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने जांच की मांग उठाई है। इतना ही नहीं, पार्षद प्रतिनिधि की ओर से मेयर से लेकर निगम आयुक्त को अवगत करवाया जा चुका है, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले यहां सीवर की लाइन डाली गई थी। इस दौरान सड़क को उखाड़ा गया था, लेकिन दो महीने पहले ही गांव सातरोड़ खास में एंट्री से लेकर साउथ बाईपास तक 200 मीटर लंबी और 50 फुट चौड़ी सड़क बनाई गई थी। जो अब धंसने लगी है।
दोनों तरफ बनना था फुटपाथ, नहीं बनाया
पार्षद प्रतिनिधि का कहना है कि सड़क के दोनों और फुटपाथ तैयार करना था, लेकिन अभी तक फुटपाथ नहीं बना है। दोनों तरफ कच्ची जगह पड़ी हुई है। बारिश का पानी अंदर जा रहा है। इस कारण दिक्कत आनी शुरू हो गई है।